Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अंबानी की दूसरी पार्टी में खुला Ranveer Singh का राज, सावधानी बरतने के बावजूद Don 3 के नये लुक से उठा पर्दा?

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 12:52 PM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के नये डॉन बन गए हैं। एक्टर फरहान अख्तर की इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस बीच डॉन 3 के लिए एक्टर का नया लुक ...और पढ़ें

    अंबानी की दूसरी पार्टी में खुला रणवीर सिंह का राज, (X Image)
    अंबानी की दूसरी पार्टी में खुला रणवीर सिंह का राज, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के नये डॉन (Don 3) हैं। अमिताभ बच्चन और शाह रुख खान के बाद अब वो इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म को लेकर काम तेजी से चल रहा है। इस बीच अब रणवीर सिंह का नया लुक रिवील हो गया है, जिसे वो पिछले काफी दिनों से मीडिया की नजरों से बचाते हुए नजर आए थे।

    रणवीर सिंह मीडिया को लगातार नई- नई अपडेट दे रहे हैं। पहले डॉन 3 और फिर पिता बनने की खुशी शेयर की। वहीं, हाल ही में एक्टर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नजर आए थे। यहां एक्टर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh, सलमान और आमिर ने अंबानी की पार्टी में साथ डांस करने के लिए वसूली मोटी फीस? सच जान रह जाएंगे दंग

    रिवील हुआ रणवीर का नया लुक

    अंबानी की प्री- वेडिंग पार्टी के बाद रणवीर सिंह बुधवार को हुए उनके दूसरे सेलिब्रेशन में भी पहुंचे। 1 मार्च से 3 मार्च तक चले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग के बाद अंबानी परिवार ने 6 मार्च को रिलायंस के कर्मचारियों के लिए एक म्यूजिकल इवेंट जामनगर में रखा। जहां रणवीर सिंह ने परफॉर्म किया। इस दौरान एक्टर नए लुक में नजर आए।

    कैसा होगा बॉलीवुड का नया डॉन ?

    रणवीर सिंह पार्टी में परफॉर्म करते वक्त दाढ़ी- मूंछ और लंबे बालों में दिखाई दिए। जामनगर एयरपोर्ट पर एक्टर अपने इस लुक को छिपाते भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंग का ये नया लुक चर्चा बटोर रहा है। फैंस एक्टर के इस लुक को उनकी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 का बता रहे हैं। रणवीर सिंह के अलावा अंबानी की इस दूसरी पार्टी में शाह रुख खान, सलमान खान, अरिजीत सिंह और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे थे। इन्होंने गेस्ट को एंटरटेन भी किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- अभी खत्म नहीं हुई अंबानी की पार्टी, शाह रुख खान और सलमान खान समेत ये सितारे एक बार फिर पहुंचे जामनगर

    अंबानी की पार्टी में सितारों का मेला

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए थे।