विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh, सलमान और आमिर ने अंबानी की पार्टी में साथ डांस करने के लिए वसूली मोटी फीस? सच जान रह जाएंगे दंग

Published: Thu, 07 Mar 2024 11:31 AM (IST)

अंबानी की पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा शाह रुख खान सलमान खान और आमिर खान के डांस ने बटोरी। पार्टी ...और पढ़ें

शाह रुख, सलमान और आमिर ने अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए वसूली मोटी फीस? (X Image)
शाह रुख, सलमान और आमिर ने अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए वसूली मोटी फीस? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने परफॉर्म किया। इनमें सबसे ज्यादा हाइलाइट शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) , सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) के डांस ने लूटी। तीनों खान को मंच पर एक साथ देखना किसी अजूबे से कम नहीं था। शाह रुख, सलमान और आमिर को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए तीनों ने मोटी फीस चार्ज की है।

सोशल मीडिया पर तीनों खान के डांस की चर्चा बनी हुई है। इस बीच अब अंबानी के फंक्शन में इनके फीस को लेकर अपडेट आई है, जो चौंकाने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'बिक जाएगी चड्डी-बनियान', तीनों खान को साथ लाने पर Shah Rukh ने कभी किया था बड़ा दावा, वायरल हुआ पुराना वीडियो

तीनों ने वसूली कितनी मोटी फीस

शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार्स हैं। एक फिल्म करने के लिए ये मोटी फीस चार्ज करते हैं। एक बार तो शाह रुख खान ने कहा भी था कि अगर किसी ने तीनों खान को साथ लाने का सोचा भी, तो उसके कपड़े बिक जाएंगे। वहीं, अंबानी की पार्टी को लेकर टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि तीनों खान ने एक रुपये भी नहीं लिया है।

सच जान उड़ जाएंगे होश

शाह रुख खान, आमिर खान और सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नाटू- नाटू गाने पर साथ में डांस किया था। इन्हें बाद में एक्टर राम चरण ने भी ज्वाइन किया। तीनों की फीस को लेकर रिपोर्ट में जानकारी गई कि अंबानी की पार्टी में डांस करने के लिए तीनों खान ने एक रुपये भी नहीं लिए। यहां तक की पार्टी में तीनों खान का डांस करना भी अचानक हुआ, इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें- अभी खत्म नहीं हुई अंबानी की पार्टी, शाह रुख खान और सलमान खान समेत ये सितारे एक बार फिर पहुंचे जामनगर

अंबानी की पार्टी में सितारों का मेला

अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड दिग्गज भी मौजूद रहे। रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसी उल्लेखनीय हस्तियों को भी देखा गया, जिससे मेगा उत्सव की भव्यता बढ़ गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।