विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिक जाएगी चड्डी-बनियान', तीनों खान को साथ लाने पर Shah Rukh ने कभी किया था बड़ा दावा, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Published: Wed, 06 Mar 2024 05:13 PM (IST)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में शाह रुख खान सलमान खान और आमिर खान समेत बॉलीवुड ...और पढ़ें

तीनों खान को साथ लाने पर शाह रुख ने किया था कपड़े बिकने का दावा, (X Image)
तीनों खान को साथ लाने पर शाह रुख ने किया था कपड़े बिकने का दावा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन की चर्चा पूरे देश में हुई। माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक के मालिक से लेकर अमिताभ बच्चन तक, कई नामी चेहरों ने मुकेश अंबानी की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इनमें बॉलीवुड के तीनों खान का नाम भी शामिल है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में न सिर्फ शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने हिस्सा लिया, बल्कि स्टेज पर परफॉर्म भी किया। इस बीच शाह रुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास  

वायरल हुआ शाह रुख का पुराना वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में शाह रुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने साथ मिलकर डांस किया। देखने वालों के लिए ये एक अदभुत नजारा था, क्योंकि इनका साथ आना किसी चमत्कार से कम नहीं था। यहां तक की शाह रुख खान ने एक बार खुद दावा किया था कि तीनों खान को साथ लाने में लोगों के कपड़े बिक जाएंगे।  

शाह रुख बोले बिक जाएंगे कपड़े

अंबानी की पार्टी से तीनों खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। ऐसे में फैंस ने किंग खान का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला। इस वीडियो में एक फैंस ने शाह रुख खान से सवाल किया कि क्या कभी तीनों खान आमिर, सलमान और शाह रुख साथ आ सकते हैं। इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "आप अफोर्ड कर सको, तो ऑफर कर दो। बेटा चड्ढी-बनियान बिक जाएगी तीनों का साइन करते- करते।"

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 के ये दो कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को रियल लाइफ में कर रहे हैं डेट, रोमांटिक तस्वीरों ने खोला राज!

View this post on Instagram

A post shared by Pratham Kukreja (@thefatmemer)

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

शाह रुख खान का वीडियो इतने पर ही खत्म नहीं हुआ। एक्टर के दावे के बाद वीडियो में मुकेश अंबानी के एक पुराने क्लिप का हिस्सा जोड़ दिया। जिसमें वो कह रहे हैं- मैं आपको सीरियस नहीं लेता। इसके बाद वीडियो में शाह रुख खान, आमिर खान और सलमान खान साथ में अंबानी की पार्टी में डांस करते हुए नजर आते हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।