Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभी खत्म नहीं हुई अंबानी की पार्टी, शाह रुख खान और सलमान खान समेत ये सितारे एक बार फिर पहुंचे जामनगर

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 10:13 AM (IST)

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म होने के बाद शाह रुख खान सलमान खान और जाह्नवी कपूर समेत कई स्टार एक बार फिर गुजरात पहुंचे। 6 म ...और पढ़ें

    अभी खत्म नहीं हुई अंबानी की पार्टी, (X Image)
    अभी खत्म नहीं हुई अंबानी की पार्टी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की चर्चा अभी तक बनी हुई है। तीन दिनों तक चले इस इवेंट ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। सभी को लगा कि अंबानी की ये पार्टी अब खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा है नहीं, क्योंकि एक बार फिर स्टार्स गुजरात के जामनगर पहुंचे।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से 3 मार्च तक चला। जहां फिल्म और उद्योग जगत से कई नामी चेहरे पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी स्टार्स 4 मार्च को अपने- अपने घरों के लिए रवाना हो गए।

    यह भी पढ़ें- 'बिक जाएगी चड्डी-बनियान', तीनों खान को साथ लाने पर Shah Rukh ने कभी किया था बड़ा दावा, वायरल हुआ पुराना वीडियो

    अंबानी ने फिर रखी पार्टी

    शाह रुख खान, सलमान खान और जाह्नवी कपूर समेत कई स्टार 6 मार्च को एक बार जामनगर एयरपोर्ट पर नजर आए। दरअसल, प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों के लिए एक म्यूजिकल इवेंट बुधवार को रखा। जहां कई बॉलीवुड स्टार्स ने परफॉर्म कर उन्हें एंटरटेन किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    शाह रुख ने किया एंटरटेन

    सलमान खान, शाह रुख खान, जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह ने रिलायंस की इस पार्टी में परफॉर्मेंस दी। इनके अलावा सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी खूबसूरत आवाज में गाना गाया। किंग खान ने अपनी फिल्म मोहब्बते का डायलॉग एक लड़की थी दीवानी से... रिक्रिएट किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास

    सलमान और रणवीर का डांस

    सलमान खान ने अंबानी की इन म्यूजिकल नाइट में सुल्तान के गाने जग घूमेया पर परफॉर्म किया। वहीं, रणवीर सिंह ने बाजीराव मस्तानी के गाने मल्हारी पर जबरदस्त डांस किया। सोशल मीडिया पर अंबानी की इस दूसरी पार्टी के वीडियो छाए हुए हैं।

    प्री- वेडिंग में शामिल हुए ये सितारे

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तीन दिनों तक चली प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना, एकॉन, दिलजीत दोसांझ, लकी अली समेत कई पॉपुलर सिंगर्स ने परफॉर्म किया था। वहीं, बॉलीवुड से शाह रुख खान, सलमान खान के अलावा आमिर खान, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, सारा अली खान, सैफ अली खान समेत कई स्टार्स शामिल हुए।