Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जामनगर में प्रेग्नेंट Deepika Padukone को भीड़ ने घेरा, Ranveer Singh ने लेडी लव को ऐसे किया प्रोटेक्ट

    Updated: Fri, 01 Mar 2024 09:02 AM (IST)

    Deepika Padukone और Ranveer Singh जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पहली बार जामनगर में स्पॉट की गईं। एक्ट्रेस रा ...और पढ़ें

    प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते दिखे रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते दिखे रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग में पहुंचीं दीपिका पादुकोण
    2. दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर भीड़ ने घेरा
    3. पत्नी के प्रोटेक्शन के लिए रणवीर ने उठाया ये कदम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone-Ranveer Singh Video: बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में, दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। 

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इन्फोग्राफिक्स कार्ड के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। कपल ने बताया था कि उनका होने वाला बेबी इसी साल सितंबर महीने में आने वाला है। यानी सितंबर में दीपिका और रणवीर माता-पिता बन जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज

    प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली पब्लिक अपीयरेंस

    प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद दीपिका पादुकोण पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं। 29 फरवरी 2024 को वह अपने पति रणवीर के साथ राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए मुंबई से रवाना हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर कपल ने अपने चाहने वालों के साथ प्रेग्नेंसी का जश्न मनाया।

    भीड़ में फंसीं दीपिका पादुकोण

    जैसे ही पता चला कि दीपिका और रणवीर, राधिका-अनंत की शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रहे हैं, वैसे ही जामनगर एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग कपल के लिए क्रेजी दिखे। इस दौरान प्रेग्नेंट दीपिका भीड़ से घिरी दिखाई दीं। एएनआई के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि होने वाली मां दीपिका को भीड़ ने घेर लिया और उन्हें अपनी कार तक जाने में भी मुश्किल हो रही थी।

    तभी रणवीर सिंह ने अपने चाहने वालों को ग्रीट देने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका पादुकोण को भी प्रोटेक्ट किया। उन्होंने अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते हुए पहले गाड़ी में बिठाया और फिर खुद को बैठ वहां से रवाना हो गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस बात पर भड़क रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Karan Johar ने तोड़ी दीपिका-रणवीर की 'संगम' पर चुप्पी, अगले निर्देशन पर दिया ये बड़ा अपडेट

    खबरें और भी