Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने नए साल के अवसर पर किया क्रिप्टिक वीडियो शेयर, फैंस ने कहा- सर्कस फ्लॉप होने का लगा हैं सदमा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 03:44 PM (IST)

    Ranveer Singh New Year Video रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने नए साल की बधाई भी दी है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है क ...और पढ़ें

    Ranveer Singh New Year Video: रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है।
    Ranveer Singh New Year Video: रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh New Year Video: फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक उदास आदमी को पार्टी में बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं कई लोग उसे नए साल पर बधाई दे रहे हैं। हालांकि उस व्यक्ति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उनकी पिछली फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। इसी के चलते रणवीर सिंह के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है।

    सर्कस के फ्लॉप होने से रणवीर सिंह अभी भी सदमे में है

    रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की है जो कि टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की है जो कि 1994 में आई थी। यह रणवीर सिंह की छवि के एकदम विपरीत है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह उत्साह से भरपूर और एनर्जेटिक व्यक्ति माने जाते हैं लेकिन जिस प्रकार का पोस्ट उन्होंने शेयर किया है, यह उनकी पर्सनालिटी पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता है। इससे यह पता चलता है कि वह सर्कस के फ्लॉप होने से वे अभी भी सदमे में है और उस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bholaa Video: अजय देवगन ने किया 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में, 'भोला' की दिखाई झलक

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    2022 रणवीर सिंह के लिए काफी खराब रहा है

    2022 रणवीर सिंह के लिए काफी खराब रहा है। उनकी जयेशभाई जोरदार भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म सर्कस पीटने का सदमा लगा है भाई को।' एक ने लिखा है, 'अगली फिल्म बढ़िया होगी, हम आप पर विश्वास रखते हैं।'

    यह भी पढ़ें: Monalisa New Year 2023: मोनालिसा नए वर्ष के स्वागत में पति के साथ हुई रोमांटिक, किस करते हुए किया डांस

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है

    रणवीर सिंह की यह तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उनकी 83 भी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई कर पाई थी। वह जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, आलिया भट्ट और शबाना आजमी होंगी। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

    खबरें और भी