Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 में लेस्बियन होंगे कृति सेनन और रश्मिका मंदाना? फिल्म की स्टोरी पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 02:06 PM (IST)

    शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) लेस्बियन लव स्टोरी पर आधारित होगी या नहीं, जानिए इस बारे में... ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 की स्टोरी पर रश्मिका-कृति का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कॉकटेल 2 की स्टोरी पर रश्मिका-कृति का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 19 जून को रिलीज होगी कॉकटेल 2

    2. साल 2012 में आई कॉकटेल का है सीक्वल

    3. कहानी पर आया कृति-रश्मिका का रिएक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की तिकड़ी ने आग लगा दी थी।

    कॉकटेल की सफलता के 14 साल बाद मेकर्स कॉकटेल 2 लेकर आए जिसमें फ्रेश तिकड़ी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आने वाले हैं।

    क्या लेस्बियन लव स्टोरी पर बेस्ड है कॉकटेल 2?

    पहली फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द थी और दूसरी भी इसी तरह की बताई जा रही है। हालांकि, फिल्मी गलियारों में ऐसी अफवाहें थीं कि कॉकटेल 2 की कहानी लेस्बियन लव स्टोरी पर आधारित होगी। इस पर रश्मिका और कृति ने रिएक्शन दिया।

    रूमर्स पर कृति और रश्मिका का रिएक्शन

    दरअसल, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हाल ही में कॉकटेल 2 के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, जहां एक शख्स ने पूछा कि क्या कॉकटेल 2 एक लेस्बियन लव स्टोरी है? यह सवाल सुनते ही रश्मिका अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाईं। वह जोर-जोर से ठहाके मारने लगीं। इसके बाद कृति सेनन ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    कृति सेनन ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "यह कोई लेस्बियन स्टोरी नहीं है। मैं जानती हूं कि हमारी केमिस्ट्री तो है ही। हम तीनों स्ट्रेट लोग हैं, दोस्तों। यह सिर्फ एक इमोशनल थ्रीसम है, फिजिकल नहीं।"

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 के साथ दर्शकों को मिलेंगे थिएटर्स में दो तोहफे, मेकर्स ने फैंस के लिए बनाया धांसू प्लान!

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी कॉकटेल 2?

    शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म कॉकटेल 2 कल यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। शाहिद और कृति ने पहले भी एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है, लेकिन रश्मिका और शाहिद पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद विजय-रश्मिका ने किया नेक काम, सरकारी स्कूल के 180 होनहार स्टूडेंट्स के लिए बने मसीहा