विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रश्मिका मंदाना की Mysaa की रिलीज डेट का एलान, पैन-इंडिया फिल्म में इंटेंस अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Published: Tue, 01 Sep 2026 02:24 PM (IST)

Rashmika Mandanna स्टारर अपकमिंग फिल्म मैसा (Mysaa) की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।

रश्मिका मंदाना की मैसा की रिलीज डेट आउट

रश्मिका मंदाना की मैसा की रिलीज डेट आउट

HighLights

  1. रश्मिका मंदाना की मैसा की रिलीज डेट आउट

  2. कब रिलीज होगी रश्मिका की फिल्म?

  3. दमदार किरदार में नजर आएंगी रश्मिका 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘मैसा’ को भारत की पहली फीमेल-लेड पैन-इंडिया फिल्मों में से एक बताया जा रहा है, जिसमें रश्मिका अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगी। मेकर्स की ओर से जारी किए गए कई लुक पोस्टर्स में उनकी झलक ने पहले ही दर्शकों का प्यार बटोर लिया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है।

दमदार अवतार में नजर आएंगी रश्मिका

‘मैसा’ (Mysaa) धीरे-धीरे 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बनती जा रही है, जिसमें पैन-इंडिया सेंसेशन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में नजर आएंगी। अपनी वर्सेटिलिटी, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और हर किरदार में गहराई लाने की काबिलियत के लिए जानी जाने वाली रश्मिका ने अपनी परफॉर्मेंस से लगातार दर्शकों का दिल जीता है।

यह भी पढ़ें- तिरंगे में लिपटे दिखे Vijay Deverakonda, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ ‘राणाबाली’ का रोंगटे खड़े करने वाला पोस्टर

‘मैसा’ के साथ एक्ट्रेस एक बोल्ड और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं, जो उन्हें पहले कभी न देखे गए अंदाज में पेश करने के साथ उनके ऑन-स्क्रीन इमेज को भी एक नया रूप दे सकता है।

mysaa (1)

कब रिलीज होगी मैसा?

फिल्म को लेकर बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच अब इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म रश्मिका को एक दमदार एक्शन अवतार में पेश करेगी। पहली बार इस तरह के इंटेंस किरदार को निभाते हुए वह इस फिल्म के जरिए इतने बड़े पैन-इंडिया स्केल पर ऐसे पावरफुल कैरेक्टर को निभाने वाली शुरुआती एक्ट्रेसेस में शामिल होंगी।

mysaa (2)

रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपने किरदार की एक इंटेंस झलक शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया और कैप्शन में लिखा, 'अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन और रविंद्र पुल्ले के डायरेक्शन में बनी ‘मैसा’ एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में शानदार विजुअल्स, एक ग्रिपिंग कहानी और रश्मिका की यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। 

रश्मिका पिछली बार कॉकटेल 2 में नजर आई थीं वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों में विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ पैन-इंडिया फिल्म राणाबली (Ranabaali) है जो दशहरे 2026 पर रिलीज करने के लिए शेड्यूल की गई है।  

यह भी पढ़ें- दशहरे के मौके पर रिलीज होगी विजय-रश्मिका की Ranabaali, दमदार लुक में नजर आए एक्टर