तिरंगे में लिपटे दिखे Vijay Deverakonda, स्वतंत्रता दिवस पर आउट हुआ ‘राणाबाली’ का रोंगटे खड़े करने वाला पोस्टर
विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'राणाबली' का मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया पोस्टर रिलीज किया है।

राणाबली से सामने आया विजय देवरकोंडा का पोस्टर/ फोटो- Instagram
HighLights
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने शेयर किया राणाबली का पोस्टर
तिरंगे में लिपटे विजय देवरकोंडा के नए पोस्टर ने जीता दिल
भारतीय इतिहास के अनसंग हीरोज की दिखाएंगे कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'राणाबली' का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है। भारतीय इतिहास की सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। 'राणाबली' में योद्धा का किरदार अदा करने को तैयार विजय देवरकोंडा का फिल्म से मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया पोस्टर रिलीज किया, जो फैंस की फिल्म देखने की उत्सुकता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।
राणाबली से आया विजय देवरकोंडा का नया पोस्टर
राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म भूले-बिसरे शौर्य और वीरता के अध्याय को पर्दे पर जीवंत करने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर माइथ्री मूवी के मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में विजय का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उन्होंने शरीर पर तिरंगा लपेटा हुआ है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमारे भूले-बिसरे इतिहास का सबसे बहादुर अध्याय जल्द ही सामने आने वाला है। इस दमदार पोस्टर ने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया है और वह अनसंग हीरो की कहानी पर्दे पर देखने को बेताब हैं।

शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने वैसे तो बहुत सारी फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। हालांकि, शादी के बाद यह कपल की पहली फिल्म साथ में हैं। मूवी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका के अलावा इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी शामिल हैं, जिससे इसका ग्लोबल अपील और बढ़ जाता है।
View this post on Instagram
फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह मूवी मिर्जापुर: द मूवी के चंद दिन बाद यानी कि 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्योंकि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही पैन इंडिया स्टार हैं, ऐसे में फिल्म को तेलुगु के अलावा तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बदल गई Ranabaali की रिलीज डेट, आगे बढ़ेगी विजय और रश्मिका की हिस्टोरिकल-ड्रामा?

