विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरे के मौके पर रिलीज होगी विजय-रश्मिका की Ranabaali, दमदार लुक में नजर आए एक्टर

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:43 PM (IST)

विजय देवरकोंडा ने अपनी पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणबाली' का नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने अपकमिंग पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'राणबाली' (Ranabaali) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अभिनेता ने 27 अगस्त को इसे शेयर करते हुए मूवी की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। इससे विजय और रश्मिका के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

पोस्टर में विजय काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी सॉलिड मूंछें लुक में एक नयापन जोड़ रही हैं। यह लुक फिल्म के 19वीं सदी के परिवेश से मेल खाता है। ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए विजय ने लिखा,'16 अक्टूबर को। दुनिया भर के सिनेमाघरों में। रानाबाली।'

Vijay

यह फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगा और कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस फिल्म में विजय और रश्मिका मंदाना एक बार फिर साथ नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, रश्मिका फिल्म में विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले दोनों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ नजर आ चुके हैं।

राहुल संकृत्यायन ने किया है फिल्म का निर्देशन

बड़े स्केल, शानदार विजुअल्स और अजय–अतुल के म्यूजिक से सजी राणाबाली 2026 के आखिर की बड़ी फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है, जबकि इसे माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

thedeverakonda_1787809685_3972757913956889774_6968998652

फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे और उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जिससे फिल्म का ग्लोबल अपील और बढ़ गया है। फिल्म दशहरा के समय रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- बदल गई Ranabaali की रिलीज डेट, आगे बढ़ेगी विजय और रश्मिका की हिस्टोरिकल-ड्रामा?

यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय रश्मिका मंदाना को लगी चोट, डॉक्टरों ने दी कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह