Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के तीन दिन बाद तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे Rashmika- Vijay, नई नवेली दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 04:52 PM (IST)

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बाद हैदराबाद के तिरुपति बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लिया। पारंपरिक साड़ी में रश्मिका ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और इनके ट्रेडिशनल आउटफिट की खूब चर्चा है। वहीं इस बीच शादी के तुरंत बाद कपल आशीर्वाद लेने के लिए हैदराबाद के पूजनीय तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचा।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली मूवी Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

    साड़ी में शालीन लगीं रश्मिका

    मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद बाहर निकलते हुए उनके कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें विजय बड़े ही प्यार से रश्मिका का पूरा-पूरा ध्यान रखते नजर आए। वीडियो में रश्मिका पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि विजय ने कुर्ते के साथ नारंगी रंग का शॉल ओढ़ा हुआ है। दोनों मंदिर परिसर के बाहर जमा हुए फैंस और शुभचिंतकों का अभिवादन करते नजर आए। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी उनके साथ थे।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)

    उदयपुर के आईटीसी होटल में हुई शादी

    कपल की शादी आईटीसी मोमेंटोस एकाया में आयोजित की गई थी और यह एक ग्रैंड वेडिंग होने के साथ-साथ एक इंटीमेट वेडिंग भी थी जिसमें करीबी मित्र और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। समारोह में तेलुगु और कोडवा परंपराओं का सुंदर मिश्रण देखने को मिला, जिसमें अलग-अलग रीति-रिवाज, पारंपरिक पोशाक और परिवार के भावपूर्ण क्षण शामिल थे। शादी के बाद ये उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था।

    rvreventzdesign_1772289416_3842562986276386439_6932840394

    कब होगा रिसेप्शन?

    शादी के बाद कपल हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। वहीं शादी के बाद कपल बहुत जल्द रणबाली (Ranabaali) फिल्म में दिखाई देगा। इसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था। मूवी 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19वीं सदी की सच्ची घटनाओं पर आधारित हैजो 1854-1878 के बीच सेट है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गईं सासू मां; कब और कहां होगा रिसेप्शन?