Rashmika Mandanna का ससुराल में ग्रैंड वेलकम, हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गईं सासू मां; कब और कहां होगा रिसेप्शन?
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल गईं जहां उनका स्वागत हुआ। ...और पढ़ें

रश्मिका मंदाना का ससुराल में हुआ स्वागत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
रश्मिका मंदाना का ससुराल में पहला दिन
रश्मिका मंदाना का ससुराल में हुआ स्वागत
होली के दिन होगी रश्मिका-विजय की रिसेप्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 26 फरवरी 2026 को उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी रचाई। शादी के ठीक एक दिन बाद ही वह उदयपुर से अपने ससुराल के लिए रवाना हो गईं।
शुक्रवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद अपने हैदराबाद वाले घर गए। शादी के बाद एक्ट्रेस का अपने ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रही हैं।
ससुराल पहुंचीं रश्मिका मंदाना
हैदराबाद में मौजूद विजय देवरकोंडा का घर शादी से पहले ही सज गया था। अब शादी के बाद न्यूली मैरिड कपल अपने घर पहुंच गए हैं। रश्मिका का ससुराल में स्वागत हुआ। एक वीडियो भी सामने आया जिसमें रश्मिका को उनकी सासू मां हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाती हुई दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहक रही थीं।
शादी के बाद रश्मिका ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर-मंगलसूत्र
रश्मिका मंदाना ने उदयपुर से रवाना होने के वक्त लाल रंग का हैवी एंब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और चूड़ियों में नई-नवेली दुल्हन बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विजय सिल्क कुर्ता-पायजामा में दिख रहे थे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मांग में सिंदूर, अनारकली सूट... शादी के बाद Rashmika Mandanna पति विजय संग पहली बार हुईं स्पॉट
View this post on Instagram
कब होगा रश्मिका और विजय का वेडिंग रिसेप्शन?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी की। इस फंक्शन में परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से कुछ चुनिंदा सितारे ही मौजूद रहे। इंटीमेट रॉयल वेडिंग के बाद अब कपल हैदराबादा में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने वाला है। कहा जा रहा है कि कपल का वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स को इन्विटेशन मिला है।