'बीना भाभी' के किरदार से Rasika Dugal को मिली नई पहचान, करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई 'मिर्जापुर'
वेब सीरीज मिर्जापुर में बीना भाभी का किरदार बतौर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल के लिए काफी अहम रहा है। ...और पढ़ें

अभिनेत्री रसिका दुग्गल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
मिर्जापुर वेब सीरीज से स्टार बनीं रसिका दुग्गल
बीना भाभी के किरदार को लेकर बोलीं रसिका
जल्द ही मिर्जापुर फिल्म से वापसी करेंगी एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रसिका दुग्गल को भला कौन नहीं जानता। निर्माता फरहान अख्तर की वेब सीरीज मिर्जापुर में बीना भाभी के किरदार से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई है।
हाल ही में रसिका ने इस बात का खुलासा किया है कि इस कैरेक्टर ने कैसे उन्हें हेल्प की है और कैसे ये किरदार शोबिज की दुनिया में नाम कमाने में कारगर साबित हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
रसिका दुग्गल के लिए खास रहा किरदार
कुछ कलाकारों को अपनी व्यक्तिगत पहचान से अलग पात्रों के नाम से पहचाना जाना पसंद आता है। फिल्म लूट केस और वेब सीरीज मिर्जापुर (Mizapur) की अभिनेत्री रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) को भी यह बात खूब पसंद है। मिर्जापुर वेब सीरीज में बीना त्रिपाठी के रोल के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी।
यह भी पढ़ें- हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी
-1784601150478.jpg)
उनका कहना है- मेरे दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए लोग मुझसे कहते हैं कि आपकी परफार्मेंस बहुत पसंद आई, लेकिन मिर्जापुर के मामले में अक्सर लोग मुझसे बीना कहकर बात करते हैं। मानो जैसे वो मुझे जानते हों। इसका मतलब है कि इस किरदार ने लोगों की मन में अपनी खास जगह बना ली है। यह दिलचस्प है कि आज के दौर में दर्शकों को कलाकारों से ज्यादा उनके किरदार याद रहते हैं।
-1784601157651.jpg)
वर्षों बाद शायद लोगों को यह याद न रहे कि उन्होंने आपको पहली बार कहां देखा था, लेकिन उन्हें यह जरूर याद रहेगा कि किसी खास किरदार ने उन्हें कैसा महसूस कराया था। यही कहानी कहने की असली ताकत है। इस तरह से रसिका दुग्गल ने बीना भाभी की भूमिका से इंडस्ट्री में मिली खास पहचान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी मिर्जापुर फिल्म
इसी वेब सीरीज पर आधारित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में रसिका दुग्गल एक बार फिर वह बीना त्रिपाठी की भूमिका में होंगी। कुछ दिन पहले मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे सिनेप्रेमियों ने काफी सराहा। अब हर कोई इस गैंगस्टर ड्रामा थ्रिलर की रिलीज डेट का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि 4 सितंबर 2026 को मिर्जापुर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।