Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raveena Tandon ने 'टिप-टिप बरसा पानी' पर द क्विक स्टाइल के साथ किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 18 Mar 2023 01:52 PM (IST)

    Raveena Tandon Tip Tip Barsa Paani द क्विक स्टाइल ने रवीना टंडन के अलावा विराट कोहली और अनिल कपूर के साथ भी कोलैबोरेट किया था। उनका गाना भी काफी वायरल ...और पढ़ें

    Raveena Tandon Tip Tip Barsa Paani: रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है।
    Raveena Tandon Tip Tip Barsa Paani: रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raveena Tandon Tip Tip Barsa Paani: फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने सुपरहिट गाने 'टिप-टिप बरसा पानी' के रिमिक्स वर्जन पर द क्विक स्टाइल के साथ डांस किया है। दरअसल द क्विक स्टाइल डांस ग्रुप इस समय भारत आया हुआ है और वह बॉलीवुड के कई सुपरहिट गानों पर डांस कर रहा है। अब उन्होंने रवीना टंडन के साथ कोलैबोरेट किया है और उनके सुपरहिट गाने टिप-टिप बरसा पानी पर शानदार डांस किया है।

    रवीना टंडन ने द क्विक स्टाइल के साथ डांस किया है

    टिप टिप बरसा पानी के बारे में आप जब भी सोचेंगे, तब आपको रवीना टंडन याद आएंगी। अब रवीना टंडन ने अपने फैंस के लिए इस गाने पर द क्विक स्टाइल के साथ डांस किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। टिप टिप बरसा पानी फिल्म मोहरा का है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की अहम भूमिका थी। यह 90 के दशक का सुपरहिट गाना था।

    Madhuri Dixit ने मां के लिए रखी शोक सभा, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, बोनी कपूर जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रवीना टंडन को क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहने हुए देखा जा सकता है

    वीडियो में रवीना टंडन को ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहने हुए देखा जा सकता है। वह मस्ती में डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके वीडियो पर क्विक स्टाइल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'यह अलग हो जाता है, जब आप ओरिजिनल के साथ डांस करते हैं।' कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। टिप-टिप बरसा पानी को हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी के लिए रीक्रिएट किया गया था। यह 2021 में आई थी। इसे कटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था।

    Ranbir Kapoor का दावा, आलिया भट्ट से लड़ाई होने पर सबसे पहले कहते हैं सॉरी

    View this post on Instagram

    A post shared by Quick Style (@thequickstyle)

    सुनील शेट्टी के साथ द क्विक स्टाइल ने डांस किया था

    इसके पहले सुनील शेट्टी के साथ द क्विक स्टाइल ने डांस किया था। सुनील शेट्टी ने 'आंखों में बसे हो तुम' गाने पर डांस किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था, 'ऐसा लगा जैसे हम बरसों से एक दूसरे को जानते हैं।' यह गाना 1995 में आई फिल्म टक्कर का था। इसमें सुनील शेट्टी के अलावा सोनाली बेंद्रे की अहम भूमिका थी।

    खबरें और भी