Welcome To The Jungle के चक्कर में गिले शिकवे भूलीं Raveen Tandon, 18 दिनों तक अक्षय कुमार संग की शूटिंग
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल के जरिए करीब दो दशक बाद सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। ...और पढ़ें
-1779179199826_m.webp)
रवीना टंडन और अक्षय कुमार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
22 साल बाद वापसी करेंगे अक्षय और रवीना
आखिरी बार इस मूवी में साथ नजर आए थे दोनों
वेलकम टू द जंगल का सबको इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूत बंगला की सफलता के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म वेलकम टू द जंगल के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इस मूवी का टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसमें अक्षय और रवीना संग जुगलबंदी देखने को मिली।
अब खबर आ रही है कि 22 साल बाद गिले शिकवे भुलाकर रवीना टंडन अक्षय कुमार के साथ काम करने को राजी हुईं हैं और उन्होंने 18 दिनों तक लगातार वेलकम टू द जंगल के लिए शूटिंग भी की है। माना जा रहा है इस अपकमिंग कॉमेडी मूवी में रवीना का अंदाजा एकदम बदला हुआ नजर आएगा।
वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे अक्षय और रवीना
साल 2004 में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म पुलिस फोर्स में एक साथ नजर आई थी। इसके बाद से इन दोनों कलाकारों ने कभी भी एक साथ काम नहीं किया। खबरें ये भी आईं कि पर्सनल लाइफ के विवादों के चलते इनके बीच गिले शिकवे पैदा हुआ और फिर कभी एक साथ काम नहीं किया। लेकिन 22 साल बाद अब वेलकम टू द जंगल के जरिए हालात बदल गए हैं।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: 32 साल बाद फिर लगाई पानी में आग, Akshay-Raveena के रोमांस ने बढ़ाईं धड़कनें
-1779180358036.jpg)
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रवीना टंडन ने अक्की संग मतभेद भुलाकर अक्षय संग करने की हामी भरी है। करीब 18 दिनों तक अभिनेत्री ने निर्देशक अहमद खान की फिल्म के लिए शूटिंग की है, जिसमें ज्यादातर सीन्स अक्षय के साथ रहे हैं। इस आधार पर सही मायनों में वेलकम टू द जंगल के साथ अक्षय और रवीना की जोड़ी का पुराना अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा।
खबरें और भी

मालूम हो कि इससे पहले भी रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर चुकी है। उनमें मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बारूद और कीमत जैसी कई कल्ट मूवीज के नाम शामिल हैं।
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
वेलकम टू द जंगल की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की सबसे चर्चित कॉमेडी मूवी के तौर पर इसे देखा जा रहा है। गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट की तरफ तो 26 जून 2026 को अक्षय कुमार की ये मल्टी स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।