Welcome To The Jungle: 32 साल बाद फिर लगाई पानी में आग, Akshay-Raveena के रोमांस ने बढ़ाईं धड़कनें
अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में नजर आ रहे हैं। दोनों ने टाइटल ट्रैक में फिर से पुरानी यादें ताजा कीं। ...और पढ़ें

रवीना और अक्षय ने फिर पानी में लगाई आग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहरा, खिलाड़ियों के खिलाड़ी, दावा, कीमत और बारूद जैसी फिल्मों में काम कर चुके रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब सालों बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। दोनों सालों तक रिलेशनशिप में रहे। यहां तक कि उनकी शादी भी होने वाली थी। हालांकि, सगाई टूटने के बाद दोनों ने कई साल तक एक साथ काम नहीं किया और उनके बीच अनबन की भी खबरें आईं।
फिर अक्षय-रवीना ने लगाई पानी में आग
मगर अब सारे गिले-शिकवे मिटाकर अक्षय और रवीना साथ में कॉमेडी करने जा रहे हैं। दोनों मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में नजर आएंगे। सोमवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया जिसमें दोनों झरने के पास डांस करते हुए दिखाई दिए।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन का झरने वाले रोमांस ने देख फैंस को 1994 में आई फिल्म मोहरा की याद दिला दी। फिल्म मोहरा में उनका रोमांटिक गाना 'टिप टिप बरसा पानी' काफी पॉपुलर हुआ था। यह गाना आज भी कल्ट है।
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल?
मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हो रही है। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में कुल 34 सितारे नजर आने वाले हैं जिनमें अक्षय, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार शामिल हैं। टाइटल ट्रैक के मुताबिक, फिल्म में अक्षय का डबल रोल है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Title Track: बिना 'मजनू-उदय' के अक्षय ने जंगल में मचाई खलबली, रिलीज हुआ पहला धांसू गाना
अक्षय-रवीना की हो गई थी सगाई?
90s के दौर में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के रिश्ते की खूब चर्चा थी। दोनों ने सालों तक डेट करने के बाद सगाई भी कर ली थी और वे शादी भी करने वाले थे। हालांकि, ऐसी चर्चा होती है कि अभिनेता ने रवीना के साथ चीट किया जिसके चलते उनका ब्रेकअप हो गया था। फिलहाल, दोनों अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश हैं।