विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshay Kumar की फिल्म 'खेल-खेल में' देखकर खुशी से झूम उठा टीवी एक्टर, कहा- बहुत साल बाद देखी ऐसी कॉमेडी

Published: Thu, 22 Aug 2024 12:27 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म खेल खेल में को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं ...और पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 15 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म खेल खेल में
  2. अक्षय संग मूवी में नजर आए कई स्टार्स
  3. रवि दुबे और भूमि ने देखी ये मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'खेल खेल में' को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय हो गया है, लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा पाई है, जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। रिलीज के सात दिनों के अंदर ही मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ये मूवी सिनेमाघरों में ढेर होते हुए नजर आ रही है।

अब इसी बीच छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता रवि दुबे और बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अक्षय की यह मूवी देखी है और सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर किया है। रवि ने इस मूवी को बेहतरीन कॉमेडी फिल्म बताया है और साथ ही लोगों से इसे देखने के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें: 'स्टार्स में IQ होता है कम', Taapsee Pannu ने बताया क्यों राजनीतिक मामलों पर अपनी राय नहीं देते कलाकार

रवि ने थिएटर में देखी मूवी

15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' में अक्षय कुमार ने ऋषभ मलिक का किरदार निभाया है। उनके साथ इस मूवी में वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्‍य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान समेत कई स्टार्स दिखाई दिए हैं। अब खिलाड़ी कुमार की ये मूवी रवि ने थिएटर में देखी है।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि खेल खेल में देखी, यह हंसी का दंगा है। लंबे समय से किसी कॉमेडी फिल्म के लिए इस तरह की सामूहिक थिएटर प्रतिक्रिया नहीं देखी थी। पिछले कुछ सालों में मैंने जितनी भी मजेदार फिल्में देखी हैं, उनमें से यह एक है। इसे जरूर देखना चाहिए, दृढ़ता से अनुशंसित है।

भूमि ने की फिल्म की तारीफ

वहीं, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी अभिनेता अक्षय कुमार की इस मूवी की तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि खेल खेल में का पूरा आनंद लिया। सभी को बधाई। इसके आगे उन्होंने लिखा कि मैं सच में आश्चर्यचकित थी कि इस तरह के जटिल मामलों को कितनी अच्छी तरह से मजाकिया और बुद्धिमानी से संभाला गया था।

आधुनिक रिश्ते कितने जटिल हैं, इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। एक बार जब खेल शुरू हुआ, तो मैं पूरी तरह से जुड़ गई और कैसे मुदस्सर अजीज, अक्षय कुमार सर फूल पावर... फूल पावर सर। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पोस्ट में टीम के बाकी स्टार्स की भी तारीफ की।

यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein Box Office: पाई-पाई को तरसी Akshay Kumar की फिल्म, हफ्तेभर में ही बंधा बोरिया-बिस्तर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।