Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khel Khel Mein Box Office: पाई-पाई को तरसी Akshay Kumar की फिल्म, हफ्तेभर में ही बंधा बोरिया-बिस्तर

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 09:20 PM (IST)

    Khel Khel Mein Day 7 Box Office Collection अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म खेल खेल में का बॉक्स ऑफिस पर खेल लगभग खत्म हो गया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं ...और पढ़ें

    खेल खेल में बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-X)
    खेल खेल में बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. खेल खेल में 15 अगस्त को हुई थी रिलीज
    2. एक हफ्ते में अब तक इतनी कर सकी कमाई
    3. अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला जारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khel Khel Mein Box Office Collection Day 7: आज से एक सप्ताह पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म खेल खेल में बड़े ही अरमानों के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। उम्मीद थी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फ्लॉप मूवीज का सिलसिला खत्म होगा और कमाई के मामले में निर्देशक मुदस्सर अजीज की ये कॉमेडी मूवी शानदार प्रदर्शन करके दिखाएगी। 

    इस बीच खेल खेल में की रिलीज के 7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पूरे सप्ताह में फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है। 

    7वें दिन खेल खेल में ने कमाए महज इतने

    ओपनिंग डे से लेकर अब तक खेल खेल में एक भी दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब नहीं हो सकी है। फिल्म को न तो अच्छी शुरुआत मिली और न अब अंजाम भी सही रास्ते पर जाता दिख रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार खेल खेल में ने रिलीज के 7वें दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर महज 80 लाख की कमाई की है। 

    ये भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 7: 'स्त्री' का कोई नहीं कर पाया बाल भी बांका, पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर

    जोकि बेहद निराशाजनक है और इन आंकड़ों को देख ये कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर अब अक्की की खेल खेल में का खेल लगभग खत्म हो गया है। 

    खेल खेल में वन वीक कलेक्शन रिपोर्ट

         दिन      कलेक्शन
        पहला दिन    5.05 करोड़
        दूसरा दिन    2.05 करोड़
       तीसरा दिन    3.1 करोड़
       चौथा दिन    3.85 करोड़
       पांचवा दिन    2 करोड़
       छठा दिन   1.2 करोड़
       सातवां दिन    80 लाख
          कुल    18.03 करोड़

    अक्षय कुमार और फरदीन खान मल्टी स्टारर खेल खेल में के इस बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को देखकर ये कहा जा सकता है कि पहले हफ्ते में इस मूवी का बोरिया बिस्तर बंध चुका है। 

    ये भी पढ़ें- Sky Force धो देगी फ्लॉप का दाग! Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म को मिली Stree 2 की पावर

    खबरें और भी