Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana के सेट से 'लक्ष्मण' ने शेयर की नई तस्वीर, साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी, बोले- विश्व विजय है राम

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 03:57 PM (IST)

    टीवी एक्टर रवि दुबे अपकमिंग फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में अभिनेता ने भगवान राम की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर (Ranb ...और पढ़ें

    रवि दुबे ने रामायण के सेट से शेयर की तस्वीर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रवि दुबे ने रामायण के सेट से शेयर की तस्वीर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2026 और 2027 में रिलीज होगी रामायण
    2. रणबीर कपूर निभा रहे भगवान राम की भूमिका
    3. नितेश तिवारी कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की अब तक की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में एक से बढ़कर एक सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टार कास्ट से पर्दा उठ गया है और लक्ष्मण की भूमिका जो अभिनेता निभा रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के स्टार रवि दुबे (Ravi Dubey) हैं।

    एक्टर और टीवी प्रोड्यूसर रवि दुबे नितेश तिवारी की एंटीसिपेटेड मूवी रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं, यह जब से अनाउंस हुआ है तभी से लोग उन्हें लक्ष्मण के अवतार में देखने के लिए बेताब हैं। हाल ही में सेट से एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ शेड्यूल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे। अब उन्होंने सेट से एक नई तस्वीर शेयर की है।

    रवि दुबे ने सेट से शेयर की तस्वीर

    रवि दुबे ने रामायण के सेट से भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और नितेश तिवारी के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। फोटो में ब्लैक पैंट, व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं, रणबीर ऑल-ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच में नितेश तिवारी खड़े होकर पोज दे रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ramayana के सेट से राम और लक्ष्मण का वीडियो लीक, रवि दुबे को गले लगाते दिखे Ranbir Kapoor

    View this post on Instagram

    A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

    फोटो शेयर करते हुए रवि दुबे ने कैप्शन में लिखा, "धैर्य धनी है, महागुणी है, विश्व विजय है राम। लेजेंड्स की कंपनी में। नितेश तिवारी सर और रणबीर कपूर भाई।"

    फैंस हुए एक्साइटेड

    रवि दुबे और रणबीर कपूर की ये तस्वीर देख फैंस एक्साइटेड हो गए। एक ने कहा, "रणबीर का औरा प्लस रवि का चार्म प्लस नितेश तिवारी जीनियस = मास्टरपीस लोडिंग।" एक ने कहा कि वह उनके और रणबीर कपूर के ऑन-स्क्रीन बॉन्ड देखने के लिए बेताब हैं। एक ने कहा, "मैं आपको रामायण में लक्ष्मण की भूमिका में देखने का इंतजार कर रहा।"

    खबरें और भी

    बता दें कि नितेश तिवारी रामायण दो भाग में बना रहा हैं। पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा।

    यह भी पढ़ें- Ramayana Budget: रणबीर कपूर की 'रामायण' बनी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट जानकर उड़ जाएंगे होश