यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौन हैं रवि दुबे जो बने हैं Ramayana के 'लक्ष्मण'? नेटवर्थ में बड़े भैया रणबीर कपूर को देते हैं टक्कर
बॉलीवुड में रामायण (Ramayana) फिल्म की चर्चा है जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। नितेश तिवारी की मोस् ...और पढ़ें

HighLights
- कौन हैं पॉपुलर अभिनेता रवि दुबे
- रामायण फिल्म में नजर आएंगे रवि दुबे
- कितनी है रवि दुबे की नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच इन दिनों रामायण फिल्म की चर्चा चल रही है। बीते दिन मेकर्स ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी की पहली झलक शेयर की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के बीच फिल्म की चर्चा चल रही है। रणबीर मूवी में राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, उनके छोटे भाई लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं। आइए जानते हैं कि टीवी और ओटीटी पर राज करने वाले रवि कौन हैं।
कौन हैं रवि दुबे?
रामायण फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने को लेकर रवि दुबे चर्चा में हैं। टीवी लवर्स उनके बारे में जानते हैं कि उन्होंने जमाई राजा, सास बिना ससुराल और तू आशिकी जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है। इतना ही नहीं, वह खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। रवि दुबे का नाम उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो ओटीटी पर वेब सीरीज को लेकर चर्चा में रहते हैं।
कितनी है रवि दुबे की नेटवर्थ?
रवि के वैवाहिक जीवन की बात करें, तो उन्होंने साल 2013 में एक्ट्रेस सरगुन मेहता से शादी की। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत टीवी शो 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रवि दुबे की संपत्ति लगभग 150 करोड़ के करीब है। उनके पास अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस है और उनका एक म्यूजिक लेबल भी है। बता दें कि उन्होंने कई पॉपुलर हिट शो भी बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- Ramayana First Look: सामने आया Ranbir Kapoor की रामायण का फर्स्ट लुक, VFX देखकर फैंस बोले- 'मास्टरपीस'
एक्टर के पास कितनी प्रोपर्टी है?
रवि दुबे मुंबई में रहते हैं और रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके पास मुंबई और पंजाब में आलीशान घर है। वहीं, उनकी वाइफ सरगुन भी टीवी और पंजाबी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह एक पंजाबी फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये फीस के रूप में लेती हैं।
खबरें और भी
रवि दुबे के बारे में बता दें कि इन दिनों वह रामायण फिल्म पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह अपने टीवी शोज और ओटीटी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी एक्टर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पत्नी संग पार्टी करने की वीडियोज भी शेयर करते हैं। फैंस के बीच हमेशा उनके टीवी के हिट सीरियल का जिक्र चलता है।