Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ravi Kishan ने 'होम फ्रॉम वर्क' वाले वायरल मीम पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं पार्लियामेंट जा रहा था और...'

    Updated: Sat, 23 May 2026 03:25 PM (IST)

    रवि किशन के 'वर्क फ्रॉम होम' को उल्टा बोलने की वजह से उन पर कई मीम्स बने थे। अब मां-बहन के ट्रेलर लॉन्च पर अभिनेता ने इन मीम पर रिएक्ट किया है। ...और पढ़ें

    रवि किशन ने मीम्स पर दिया जवाब/ फोटो- Instagram

    रवि किशन ने मीम्स पर दिया जवाब/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रवि किशन जल्द ही माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'मां-बहन' (Maa-Behan) में ताक-झांक करने वाले पड़ोसी गुप्ता जी का किरदार अदा कर रहे हैं। हालांकि, वह OTT पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म से पहले 'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर दिए गए बयान की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुके हैं।

    रवि किशन (Ravi Kishan) ने वर्क फ्रॉम होम को गलती से उल्टा बोल दिया था, जिसकी वजह उनका काफी मजाक उड़ा और कई मीम्स बने। अब अपने ऊपर बनने वाले इन मीम्स पर भोजपुरी सुपरस्टार ने चुप्पी तोड़ी है।

    रवि किशन बोले-पता नहीं क्यों वायरल हो जाता हूं

    अभिनेता और सांसद रवि किशन ने हाल ही में "वर्क फ्रॉम होम" की जगह गलती से "होम फ्रॉम वर्क" बोल दिया था। इंटरनेट मीडिया पर यह बयान काफी वायरल हुआ। शुक्रवार को मुंबई में फिल्म 'मां बहन' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर वायरल होने को लेकर सवाल पूछने पर रवि किशन ने कहा, "पहली बात मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल होता हूं। आगे वह कहते हैं कि मैंने होम फ्रॉम वर्क बोला था। मैं पार्लियामेंट जा रहा था और जल्दी जल्दी में बोला था। मुझे वर्क फ्रॉम होम बोलना था।"

    रवि किशन ने आगे कहा, "मैं इंसान हूं, मुझे लोग ऐसे देखते हैं कि अलग ही स्पेस से आया हूं। मैं आदमी हूं। आप लोगों की तरह ही गलती करता हूं और करता रहूंगा। मुझे आप लोग वायरल क्यों करते हो मुझे नहीं मालूम। मुझसे सब लोग पूछते हैं, मैं नाम नहीं लूंगा, मेरी पार्टी में भी पूछते हैं, मेरे वरिष्ठ भी कि आप करते क्या हो?"

    यह भी पढ़ें- Maa Behen OTT Release: ओटीटी पर गर्दा उडाएंगी माधुरी दीक्षित, Crime Comedy में तृप्ति देंगी 'धक-धक' गर्ल का साथ

    ravi kishan on viral meme   (1)

    कब OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'मां-बहन'?

    उन्होंने अपने वायरल मीम से सबका ध्यान हटाते हुए मां-बहन पर बोला, " बयान की तरह यह फिल्म वायरल होने वाली है। यह खतरनाक टाइटल वाली है। वायरल इसलिए होगी, क्योंकि नेटफ्लिक्स(NETFLIX)पर फिल्म लापता लेडीज आई और वह ऑस्कर तक गई।"

    खबरें और भी

    ravi kishan on viral meme   (2)

    उन्होंने आगे कहा, "मामला लीगल है सीजन दो एक महीने से टॉप 10 में चल रहा है। मां बहन चार जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। उसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित ओर तृप्ति डिमरी भी के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धारना भी दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली पुरानी वेब सीरीज ने Netflix पर किया कब्जा, IMDb से मिली है 8 की धांसू रेटिंग