Ravi Kishan के वायरल मीम्स के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा 6 साल पुराना गाना, धड़ल्ले से बनाई जा रही रील्स
अभिनेता रवि किशन के वायरल मीम्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिससे उनके डायलॉग्स और डांसिंग स्टाइल ...और पढ़ें
-1785938803236_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्टर के वायरल मीम्स से पूरा इंस्टाग्राम भरा हुआ है। फिर चाहे वो कोटेशवराय गाना हो, मनी फॉलोज माई ब्रदर कहना हो या फिर डांसिंग स्टाइल। शायद ही ऐसा कोई काम हो जो रवि भैया ना कर पाएं।
क्यों वायरल हो रहे रवि किशन?
कभी वो भारत के क्रिस्टोफर नोलान बनकर योगी जी की अच्छी फोटो के लिए कैमरे का लो एंगल समझाते हैं तो कभी मामला लीगल है के प्रमोशन के दौरान मजेदार डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं।
View this post on Instagram
इसके अलावा रवि किशन के 'होम फ्रॉम वर्क' वाले बयान ने भी सबका ज्यादा ध्यान खींचा था। बाद में रवि किशन ने खुद इस पर हंसते हुए कहा कि वो वर्क फ्रॉम होम' कहना चाहते थे और वो भी एक इंसान हैं तो गलती हो जाना लाजमी है।

6 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
फिलहाल हम आपको उस वायरल गाने के बारे में बताने वाले हैं जो रवि किशन इन वीडियोज की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जिस गाने पर रवि किशन के मीम वायरल हो रहे हैं उसका नाम 'मैंनू जुत्तियां दी लोड नी' (Ve Mainu Juttiyan Di Lod Ni) है। ये असल में प्रसिद्ध पंजाबी पॉप गाना 'गुच्ची' (Gucci) है। इसे मशहूर गायिका अरूब खान (Aroob Khan) ने गाया है। इसे 8 अक्टूबर 2020 को देसी म्यूजिक फैक्ट्री (Desi Music Factory) के बैनर तले रिलीज किया गया था।
वीडियो में नजर आईं अरूब खान
इसे रिलीज 6 साल से भी अधिक समय हो चुका है। इस गाने में अरूब खान और रियाज अली नजर आते हैं। यू्ट्यूब पर इसे 117 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। अब रवि किशन के वायरल मीम्स की वजह से ये गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। लोग वापस जाकर ओरिजनल गाने के सुन रहे हैं और उसे एंजॉय कर रहे।
गुच्ची के लिरिक्स कप्तान ने लिखे हैं और प्रीतिंदर ने इसे प्रोड्यूस किया है। अगर हम इस गाने का अर्थ समझें तो इसमें गायिका ये कह रही है कि उसे महंगे जूते (जुत्तियां) या बड़े ब्रांड्स जैसे गुच्ची की कोई आवश्यकता नहीं है, उसे केवल अपना प्रेमी चाहिए।
