Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 देख भड़के रियल लाइफ 'जमील जमाली', बोले- असली लियारी में आता तो जिंदा...

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:12 PM (IST)

    पाकिस्तान के नबील गबोल (Nabil Gabol) 'धुरंधर 2' से नाराज हैं। उनका कहना है कि उनका किरदार उनके असली व्यक्तित्व को नहीं दर्शाता। ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' पर भड़के असली 'जमील जमाली'

    'धुरंधर 2' पर भड़के असली 'जमील जमाली'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर देखने के बाद दर्शकों को ये तो पता था कि दूसरे पार्ट में और भी कई उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन हम इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि राकेश बेदी (उर्फ जमील जमाली) का किरदार रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी से भी ज्यादा चौंकाने वाला और हैरान करने वाला होगा।

    जमील जमाली का किरदार लगातार लोगों का दिल जीत रहा है, और यह चर्चा का एक बड़ा विषय भी बन गया है। कई लोग उसकी असली पहचान समझने में लगे हैं, और यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसका असल जिंदगी से भी कोई जुड़ाव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किरदार पाकिस्तान की एक मशहूर राजनीतिक हस्ती से प्रेरित है। बता दें यह किरदार पॉलीटिशियन नबील गबोल (Nabil Gabol) से प्रेरित है।

    jameel (1)

    नबील गबोल का 'जमील जमाली' के किरदार पर रिएक्शन

    पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने हाल ही में माना था कि राकेश बेदी का किरदार, जमील जमाली, उनसे और उनकी जिंदगी से प्रेरित था, लेकिन उस तरह से नहीं जैसा वह चाहते थे। नबील गबोल के एक वायरल वीडियो में वह इस किरदार की आलोचना भी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दिल जीत लिया...' Sonu Sood ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल

    jameel (2)

    लियारी के बारे में कही ये बात

    एक नए वायरल क्लिप में, नबील गबोल बेहद नाराज दिखते हैं और कहते हैं कि भले ही उनका किरदार महत्वपूर्ण हो, लेकिन यह उनकी असली पहचान सामने नहीं रखता। नबील ने हाल ही में कहा था, 'मेरा रोल बहुत दबंग था। पर इन्होंने (आदित्य धर) मेरा रोल सही नहीं दिखाया। इन्होंने कोशिश की है लियारी को terrorist hub दिखाने की। लियारी कोई terrorist hub नहीं है। अगर इनका कोई एजेंट आ जाता, तो वो जिंदा सलामत जा नहीं सकता'।

    खबरें और भी

    dhurandhar 2 (14)

    'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है और पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई कर रही है। चार दिन में फिल्म ने 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और इस वक्त सारे शोज लगभग फुल जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाए हैं।

    यह भी पढ़ें- 'Akshaye Khanna की कमी खली,' Dhurandhar 2 को लेकर एक्ट्रेस सौम्या टंडन का शॉकिंग रिएक्शन