'Akshaye Khanna की कमी खली,' Dhurandhar 2 को लेकर एक्ट्रेस सौम्या टंडन का शॉकिंग रिएक्शन
धुरंधर 2 अभिनेत्री सौम्या टंडन ने फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना की कमी को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें
-1774266360236_m.webp)
धुरंधर फिल्म के कलाकार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अक्षय खन्ना नहीं थे धुरंधर 2 का हिस्सा
सौम्या टंडन ने फिल्म में निभाया अहम किरदार
धुरंधर द रिवेंज पर बोलीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर द रिवेंज की इस वक्त जितनी चर्चा की जाए उतनी कम है। फिल्म की कहानी और किरदार हर तरफ छाए हुए हैं और मूवी कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच धुरंधर 2 एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने मूवी में अपने कैरेक्टर को लेकर खुलकर बात की है।
साथ ही सौम्या ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उन्हें धुरंधर द रिवेंज में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना की कमी काफी खली है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या-क्या कहा है।
धुरंधर 2 पर बोलीं सौम्या टंडन
हाल ही में अभिनेत्री सौम्या टंडन ने वैराइटी इंडिया को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने मूवी में अपने छोटे से कैरेक्टर और अक्षय खन्ना को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है-
यह भी पढ़ें- 'दिल जीत लिया...' Sonu Sood ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल
-1774267499415.jpg)
बेशक, एक दर्शक के तौर पर मैंने उन्हें (अक्षय खन्ना) बहुत मिस किया। पहली फिल्म (धुरंधर पार्ट-1) में उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया था। लेकिन फिर यह एक कहानी है, जो उनकी मौत के बाद आगे बढ़ती है। धुरंधर 2 में मेरा रोल काफी छोटा रहा है। सच कहूं तो धुरंधर 2 में मेरे पास करने के लिए अधिक कुछ नहीं । मेरा एक सीन है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन मैं उसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगी।

क्योंकि मुझे लगता है कि पहले लोगों को फिल्म देखनी चाहिए। मैं बस इतना बताना चाहूंगी कि यह एक बहुत ही इंटेंस सीन है, जो असल में रहमान डकैत की मय्यत का है। उनकी पत्नी के रोल के रूप में यह एक बहुत ही मुश्किल सीन है क्योंकि वह फिर से बहुत गुस्से में है और साथ ही वह एक ऐसी सिचुएशन में है, जहां उसके जहन में कई सवाल उमड़ रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो वह बेहद बेबस है।
खबरें और भी
एक सीन का स्क्रीन टाइम
मालूम हो कि सौम्या टंडन ने धुरंधर में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत रहमान का किरदार अदा किया है। पहले पार्ट में उनके कई सारे सीन मौजूद थे, लेकिन धुरंधर द रिवेंज में एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम सिर्फ एक सीन तक सीमित रहा है।