Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल जीत लिया...' Sonu Sood ने किया Dhurandhar 2 का रिव्यू, आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:31 PM (IST)

    19 मार्च को रिलीज़ हुई Dhurandhar 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बनकर उभरी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सितारे इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    सोनू सूद ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू

    सोनू सूद ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की जबरदस्त स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज़ के महज़ चार दिनों के अंदर ही इसने 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म, बहुत जल्द ही इस साल की सबसे बड़ी ओपनर्स में से एक बन गई है।

    रणवीर सिंह के मुख्य किरदार वाली इस फिल्म ने अपनी दिलचस्प कहानी, दमदार अभिनय और एक्शन से भरपूर दृश्यों की बदौलत दर्शकों और समीक्षकों, दोनों का दिल जीत लिया है।

    यह भी पढ़ें- OTT पर मस्ट वॉच बनी Aditya Dhar की 7 साल पुरानी War Action, IMDb पर मिली है धांसू रेटिंग

    'धुरंधर 2' पर सोनू सूद का रिव्यू

    इस फिल्म से प्रभावित होने वालों में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हो गए हैं। एक्टर ने इस फिल्म और आदित्य धर की 'बेहतरीन सिनेमा' के लिए तारीफ की। उन्होंने X (पूर्व में ट्वीटर) पर लिखा, 'धुरंधर 2 देखकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई... आदित्य धर फिल्म्स के लिए बहुत सम्मान, जिन्होंने हमें याद दिलाया कि बेहतरीन सिनेमा सिर्फ आपको रोमांचित ही नहीं करता, बल्कि आपका दिल भी जीत लेता है। बहुत बढ़िया, मेरे भाई'।

     

    'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के 'शेर-ए-बलूच' और लियारी के बेताज बादशाह बनने के सफर को दिखाया गया है। इस सीक्वल में उनका सफर जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने तक भी दिखाया गया है, जो देश में हुए आतंकवादी हमलों का बदला लेने के लिए एक जासूस के तौर पर पाकिस्तान में घुसपैठ करता है।

    _dhurandhar2 (2)

    रणवीर के साथ-साथ इस फिल्म की स्टारकास्ट में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन जैसे कलाकार शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई का क्या है असली राज? इन 5 कारणों से धड़ाधड़ छाप रही है नोट

    खबरें और भी