Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rhea Chakraborty का छलका दर्द, बोलीं 'मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 07:18 PM (IST)

    Rhea Chakraborty रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) करीब 3 साल के छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एमटीवी के फेमस शो रोडीज 19 (MTV Roadies 19) मे ...और पढ़ें

    MTV Roadies Rhea Chakraborty Photo Credit Instagram
    MTV Roadies Rhea Chakraborty Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. रोडीज 19 (MTV Roadies 19) में जज बनकर छाई रिया।
    2. एक्ट्रेस ने शो के दौरान अपने पुराने दर्द को याद किया।
    3. मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया है- रिया चक्रवर्ती।

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब  धीरे-धीरे इंडस्ट्री में कमबैक कर रही है। करीब 3 साल के बाद रिया छोटे पर्दे पर नजर आ रही है। इन दिनों एक्ट्रेस एमटीवी के फेमस शो रोडीज 19 (MTV Roadies 19) में जज बनकर छाई हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने शो के दौरान अपने पुराने दर्द को याद किया।

    रोडीज में झलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

    एमटीवी रोडीज-कर्म या कांड में रिया चक्रवर्ती पॉजिटिविटी को लेकर बात करती नजर आई। रिया ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा,  'बहुत सारे लोग बहुत सी बातें कहेंगे। मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया है और मेरे बारे में कई बातें कही गई हैं। क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी? क्या मैं उसकी वजह से अपनी जिंदगी में रुकूंगी? बिलकुल भी नहीं, उन्हें जाने दो. कौन हैं वो। बता दें, रिया के शो का हिस्सा होने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हो गए थे। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    रिया ने शेयर किया  था सुशांत संग पुराना वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने उन्हें याद किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्टर संग एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया, सुशांत संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों काफी कोजी नजर आए। इस वीडियो के साथ रिया ने लाल रंग का हार्ट बनाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    क्या है सीजन का थीम

    'एमटीवी रोडीज 19 कर्म या कांड' (MTV Roadies 19 Karm Ya Kand) 3 जून 2023 से एमटीवी और जियो सिनेमा पर हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे प्रसारित हो रहा है। इस सीजन का थीम 'कर्म या कांड' है। इस नए सीजन में गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के अलावा रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर हैं। वहीं सोनू सूद शो को होस्ट कर रहे हैं। 

    खबरें और भी