यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rhea Chakraborty ने शेयर किया अपना जेल एक्सपीरियंस, बोलीं- 'ये ऐसी चीज है जो आपको पूरी तरह तोड़ देती है'
Rhea Chakraborty Jail Experience सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जाने के बाद एक्टर के परिवारवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया च ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rhea Chakraborty Jail Experience: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) साल 2020 में इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। एक्टर ने अपने मुंबई वाले घर पर आत्महत्या की थी। सुशांत के जाने के बाद एक्टर के परिवार वालों ने उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर आरोप लगाए थे, जिसके चलते एक्ट्रेस करीब 4 महीने तक जेल में रही थी।
वो दौर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लिए काफी दर्द भरा रहा था। अब करीब तीन साल बाद एक्ट्रेस ने इसपर खुलकर बात की है। रिया ने जेल के एक्सपीरियंस लोगों के साथ साझा किया है।
यह भी पढ़ें- विजयदशमी के मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं Rhea Chakraborty, एक्ट्रेस ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी
रिया ने बताया अपना जेल एक्सपीरियंस
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्टेज पर नजर आ रही हैं और वहां मौजूद लोगों से अपने जेल के एक्सपीरियंस के बारे में बात कर रही है। रिया ने बताया है कि, जेल में रहना उनके लिए कितना डरावना था, लेकिन वहां कुछ ऐसे भी लोग थे जिससे उन्हें वहां प्यार मिला।
View this post on Instagram
दरअसल, रिया से किसी ने पूछा कि जेल में उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा? जिसपर एक्ट्रेस कहती हैं कि, जेल वो जगह जहां आपको सोसाइटी से रिमूव करके एक नंबर दे दिया जाता है, क्योंकि आप सोसाइटी के लिए अनफिट हो जाते हो और ये ही चीज आपको पूरी तरह से तोड़ देती है।
जब रिया ने किया था नागिन डांस
इससे पहले रिया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने जेल में बाकी महिलाओं के साथ जमीन पर लेट-लेटकर नागिन डांस किया था और इसे करने के पीछे की वजह भी बताई थी। रिया ने बताया था कि सुशांत की मौत के बाद उन्होंने डिप्रेशन झेला है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ रिलेशनशिप को किया कन्फर्म? पहली बार साथ आए नजर
मैंने उनसे मुश्किल हालातों में भी खुश रहना सीखा। मैंने वहां की महिला कैदियों से वादा किया था कि जिस दिन मुझे बेल मिलेगी उस दिन मैं नागिन डांस करूंगी और मैंने ये किया।