Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर खानदान की सबसे खूबसूरत बेटी, 45 की उम्र में कर रहीं डेब्यू; Ranbir Kapoor से रिद्धिमा को मिली ये सलाह

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 05:50 PM (GMT+05:30)

    रिद्धिमा कपूर साहनी 45 साल की उम्र में फिल्म 'दादी की शादी' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई रणबीर कपूर ने उन्हें क्या सला ...और पढ़ें

    रिद्धिमा को भाई रणबीर कपूर से मिली खास सलाह

    रिद्धिमा को भाई रणबीर कपूर से मिली खास सलाह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान ने सालों से सिनेमा को अनगिनत तोहफे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरु हुआ ये कारवां चलता आ रहा है। पीढ़ियां गुजर गईं और अब भी कपूर्स का जलवा फिल्म इंड्स्ट्री में बरकरार है। वहीं कपूर खानदान की एक और बेटी अब सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही हैं और इसी बीच उन्हें क्या खास सलाह मिली है रणबीर कपूर से, आइए जानते हैं...

    रणबीर ने बहन रिद्धिमा को दी ये सलाह

    जी हां, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) की। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा 'दादी की शादी' (Dadi Ki Shaadi) से डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी दिखेंगे।

    यह भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Trailer: 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी रणबीर कपूर की बहन, फैंस देखकर बोले- ये तो खानदानी एक्टर

    WhatsApp Image 2026-04-28 at 11.55.30 AM

    यह फिल्म दूसरी मौकों और रिश्तों की खूबसूरती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी एक झलक हमें गानों और टीजर पोस्टर्स में नजर आई है। अब रिद्धिमा सिनेमा में आ रही हैं तो उन्हें भाई रणबीर कपूर से खास सलाह मिली है और इसका खुलासा रिद्धिमा ने ही किया है।

    रिद्धिमा ने बताया कि, 'शूटिंग शुरू करने से पहले मैंने रणबीर से बात की थी। उनकी सबसे बड़ी सलाह थी कि कैमरे के सामने हमेशा सच्चे रहो। उन्होंने मुझसे कहा कि अपने इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा करो और किरदार को निभाने की बजाय उसे जियो और यही बात मेरे साथ हमेशा रही।'

    खबरें और भी

    Riddhima 1

    फिल्मों से दूर रहीं रिद्धिमा

    आपको बता दें कि रिद्धिमा हमेशा फिल्मों से दूर रहीं। उनके दादाजी राज कपूर, पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर और रणबीर कपूर हमेशा सिनेमा का हिस्सा रहे। रणबीर आज सुपरस्टार हैं। वहीं उनकी कजिन सिस्टर्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी सुपरस्टार रही हैं।

    अब उम्र के इस पड़ाव पर रिद्धिमा डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर हमेशा ही रिद्धिमा की खूबसूरती के चर्चे होते रहते हैं। वहीं रिद्धिमा खूबसूरती के मामले में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। 

    Riddhima 2

    हालांकि अब वह आखिरकार फिल्मी सफर शुरु कर रही हैं, और इसके लिए वह काफी उत्साहित भी हैं। 'दादी की शादी' को आशीष आर मोहन ने लिखा है और उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'दादी की शादी' के डॉयलाग राईटर बंटी राठौर कौन हैं? इस फिल्म से 45 की उम्र में डेब्यू करेंगी ऋषि-नीतू की बेटी रिद्धिमा