विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना की फीस उड़ा देगी नींद, इतने में हो जाएंगी सैकड़ों शादियां

Published: Fri, 01 Mar 2024 02:06 PM (IST)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का प्री- वेडिंग फंक्शन चर्चा में बना हुआ है। 1 ...और पढ़ें

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना की फीस उड़ा देगी नींद, (X Image)
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना की फीस उड़ा देगी नींद, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बड़े उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी अपने ग्रैंड इवेंट के लिए अक्सर चर्चा बटोरते हैं। बीते साल उन्होंने अपने कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया था, जिसकी गूंज विदेश तक सुनाई दी थी। वहीं, अब अंबानी परिवार अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारी कर रहा है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने घर छोटी बहू के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस जुलाई में होगी, लेकिन इससे पहले उनका प्री- वेडिंग फंक्शन हो रहा है, जो 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- Dharmendra: पैर में चोट, हाथों में बासी रोटी..., तड़के सुबह धर्मेंद्र की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश!

बियोंसे के बाद रिहाना करेंगी परफॉर्म

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में अंतरराष्ट्रीय सिंगर बियोंसे को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था। वहीं, छोटे बेटे के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रिहाना को बुलाया गया है, जिनके जलवे से पूरी दुनिया वाकिफ है।

होश उड़ा देने वाली है फीस

रिहाना से पहले ही अंबानी के फंक्शन में उनका सामान पहुंचा था, जिसे लेकर खूब चर्चा हुई थी। वहीं, गुरुवार को सिंगर भी जामनगर पहुंच गईं। प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाली हैं। हालांकि, इसके लिए उन्होंने मोटी फीस भी अंबानी परिवार से वसूली हैं। रकम इतनी ज्यादा है कि भारत में सैकड़ों शादियां हो जाए।

रिहाना ने वसूली इतनी मोटी रकम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने लिए रिहाना की फीस नींद उड़ाने वाली है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रिहाना ने अंबानी के इवेंट के लिए 52 करोड़ रुपये वसूले हैं। अगर हिसाब लगाया जाए, तो इतने में मिडिल क्लास परिवार की 10 लाख की लागत वाली लगभग 500 शादियां हो जाए।

यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में ट्रक भर Luggage लेकर पहुंचीं रिहाना, लोगों को आया चक्कर

कितनी है प्री- वेडिंग की लागत ?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग की बाकी लागत की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे इवेंट पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये (9,94,36,32,000) खर्च हुए है। वहीं, कैटरिंग पर लगभग 165 करोड़ रुपये (1,65,73,58,000) की लागत आई है।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।