रूठकर बैठा है ब्वॉयफ्रेंड, सुना दीजिए 34 साल पहले आया कल्ट क्लासिक गाना, प्यार लुटाने से नहीं रहेगा पीछे
34 साल पहले एक ऐसा कल्ट क्लासिक गाना आया था, जिसमें एक प्रेमिका अपने रूठे ब्वॉयफ्रेंड को मना रही है। अगर आपका प्रेमी आपसे रूठ गया है, तो ये गाना सुना ...और पढ़ें

रूठे ब्वॉयफ्रेंड को मनाने के लिए परफेक्ट है ये गाना/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के गानों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां पर हर सिचुएशन के लिए गीत मिल जाते हैं। प्यार में धोखा मिला हो, या दोस्त ने दिल तोड़ दिया हो, पार्टी करनी हो या करियर में मोटिवेशन चाहिए, हिंदी सिनेमा के पास हर मूड के गाने हैं। आपने अक्सर बॉलीवुड में उन गानों के बारे में सुना होगा, जहां एक प्रेमी अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाता है।
हालांकि, आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको 34 साल पहले आए उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिससे गर्लफ्रेंड भी अपने रूठे ब्वॉयफ्रेंड को झटपट मना सकती है। कौन सा है मस्ती भरा ये गाना, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
34 साल पहले ऋषि कपूर पर फिल्माया था गाना
महिलाओं का अंदाज हमेशा से निराला रहा है और जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, उसमें एक लड़की भी रूठे लड़के को मना रही है। गाने के लिरिक्स हैं 'तू तू तूतू तारा..तोड़ो ने दिल हमारा, सच्ची कहानी तुमको सुनाने, आए हैं हम तो तुमको मनाने...कर दो हमें माफ तुम'। यह सदाबहार गीत 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'बोल राधा बोल' का है, जिसमें ऋषि कपूर और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
गाने में जूही चावला उनके रूठे प्रेमी ऋषि कपूर को मनाने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि वह फिर दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिससे उनके प्रेमी को ठेस पहुंचे। बोल राधा बोल के 34 साल पहले रिलीज हुए गाने में कुमार सानू और सिंगर पूर्णिमा ने आवाज दी थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान का हर बच्चा गाता है ये प्रार्थना गीत, 69 साल पहले Lata Mangeshkar ने दी थी आवाज; गुमनाम लेखक की कहानी

कुछ ही घंटों में बनकर तैयार हुआ था गाना
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सदाबहार गाना 'तू तू तूतू तारा...' कुछ घंटों में ही बना था। इस फिल्म का गाना संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था। आनंद बताते हैं, " यह गाना जब मेरे पास आया था, तब मुझे लगा कि समय मिलेगा। फिल्म की टीम ने हमें गाने की सिचुएशन बताई। मैंने फिल्म के निर्माता नितिन मनमोहन से पूछा कि गाना कब देना है, तो उनके चेहरे पर हंसी थी, उन्होंने कहा कि फिल्म की यूनिट कल सुबह शूटिंग के लिए आउटडोर निकलेगी। यहां (मुंबई में) कोई नहीं होगा, तो आज शाम तक ही रिकॉर्ड करके दे देना।"

आनंद ने आगे कहा, "फिर इसके बोल लिखे गए, आर्केस्ट्रा बुलाया गया। खैर, उस शाम तो नहीं, लेकिन अगले दिन हमने सनी सुपर साउंड (मुंबई) में वह गाना रिकॉर्ड करके भेज दिया। एक साथ बहुत सारा काम करने की आदत हमेशा से रही है। कुछ लोग एक गाना 10-15 दिन में बनाते हैं, मुझे वैसा मौका कभी भी नहीं मिला। कयामत से कयामत तक हिट होने के बाद मेरी 40 फिल्में एक साथ शुरू हो गई थीं।" आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने ने पहली बार साल 1984 में आई फिल्म 'अब आएगा मजा' के लिए गाने कंपोज किए थे।