विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक रात में बना था Rishi Kapoor का ये कल्ट गाना, Kumar Sanu ने दी थी आवाज; 34 साल बाद भी हिट

Published: Sat, 04 Jul 2026 10:24 AM (IST)

शूटिंग से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने म्यूजिक डायरेक्टर को Rishi Kapoor के लिए गाना बनाने के लिए कहा और रातोंरात उन्होंने एक कल्ट गाना बना दिया।

रातोंरात बनकर तैयार हो गया था गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रातोंरात बनकर तैयार हो गया था गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ गाने सदाबहार होते हैं कि जब वह बजते हैं, तो बोल और धुन सब याद आ जाती है। 34 साल पहले भी एक ऐसा ही गाना बना था जो आज भी सदाबहार बना हुआ है।

यह गाना है फिल्म बोल राधा बोल (Bol Radha Bol) का गाना तू तू तूतू तारा... (Tu Tu Tutu Tara Song) दो भी आज भी लोगों को याद है। हैरानी की बात यह है कि यह गाना कुछ घंटों में ही बना था। इस फिल्म का गाना संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद (आनंद श्रीवास्तव-मिलिंद श्रीवास्तव) ने तैयार किया था।

रातोंरात बनाया गाना

आनंद बताते हैं कि यह गाना जब हमारे पास जब आया था, तब मुझे लगा कि समय मिलेगा। फिल्म की टीम ने हमें गाने की सिचुएशन बताई। मैंने फिल्म के निर्माता नितिन मनमोहन से पूछा कि गाना कब देना है, तो उनके चेहरे पर हंसी थी, उन्होंने कहा कि फिल्म की यूनिट कल सुबह शूटिंग के लिए आउटडोर निकलेगी।

Bol Radha Bol Song

यहां (मुंबई में ) कोई नहीं होगा, तो आज शाम तक ही रिकार्ड करके दे देना। फिर इसके बोल लिखे गए, आर्केस्ट्रा बुलाया गया। खैर, उस शाम तो नहीं, लेकिन अगले दिन हमने सनी सुपर साउंड (मुंबई) में वह गाना रिकार्ड करके भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई की असली बारिश में शूट हुआ अमिताभ का यह गाना, किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने दी आवाज; आज भी थिरकते हैं लोग

जल्दी गाना बनाने में नर्वस नहीं होते हैं संगीतकार

क्या आनंद कभी नर्वस होते हैं अगर कोई उनसे जल्दबादी में गाना मांगा जाता है? वह कहते हैं कि अगर कोई आज भी मुझे कहे कि कल कोई गाना चाहिए, तो मैं नर्वस नहीं होता हूं। मुझे पता है कि कुछ न कुछ बन जाएगा। एक साथ बहुत सारा काम करने की आदत हमेशा से रही है।

 

कुछ लोग एक गाना 10-15 दिन में बनाते हैं, मुझे वैसा मौका कभी भी नहीं मिला। कयामत से कयामत तक हिट होने के बाद मेरी 40 फिल्में एक साथ शुरू हो गई थीं। बता दें कि इस गाने को कुमार सानू और पूर्णिमा ने गाया था, जबकि बोल समीर ने लिखे थे।

यह भी पढ़ें- चाय पीकर Kumar Sanu को गाना पड़ा सलमान का ये सुपरहिट गाना, आवाज सुनकर हैरान रह गए थे म्यूजिक डायरेक्टर्स