Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोल के लिए जब हर हद से गुजरे ये 7 सितारे, बदला ऐसा रूप...एक नजर में आज भी नहीं पहचान पाएंगे आप

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 12:04 PM (IST)

    इंडियन सिनेमा में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने एक रोल में ढलने के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसमें उन्हें एक झलक में देखकर पहचानना मुश्किल हो गया। ...और पढ़ें

    इन 7 सितारों ने रोल के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन/ फोटो- Instagram

    इन 7 सितारों ने रोल के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो अपने रोल में ढलने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। फिर उसके लिए चाहे उन्हें घंटों बैठकर प्रोस्थेटिक मेकअप के प्रोसेस से गुजरना पड़े या फिर अपना वजन कम करना पड़े।

    हम आपको अपने इस आर्टिकल में 7 ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसकी वजह से उन्हें स्क्रीन पर एक नजर में पहचानना मुश्किल हो गया। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के मेकर्स को मालामाल कर दिया।

    अमिताभ बच्चन

    अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का शहंशाह यूं ही नहीं कहा जाता। पर्दे पर एक्शन करना हो या रोमांस, वह हर रोल को बहुत शिद्दत से जीते हैं। अमिताभ बच्चन कई फिल्मों के लिए ट्रांसफॉर्मेशन प्रोसेस से गुजर चुके हैं। फिल्म 'पा' में ऑरो नामक प्रोजेरिया ग्रसित बच्चे की भूमिका के लिए बिग बी ने काफी मेहनत की थी।

    उन्होंने मूवी के लिए 4 से 5 घंटे तक प्रोस्थेटिक मेकअप करवाया और गर्मी में शूटिंग की। बच्चों जैसी आवाज निकालने और चलने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली। जब लोगों ने यह फिल्म देखी, तो पहली नजर में वे एक्टर को पहचान ही नहीं पाए। कल्कि 2898 एडी के लिए भी उन्होंने कड़ी मेहनत की। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan से क्यों जल-भुन गए थे विनोद खन्ना? 'ओशो' ने पढ़ ली थी 'दयावान' एक्टर के मन की बात

    amitabh bachchan  (1)

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने रजनीकांत की फिल्म '2.0' में रिचर्ड की भूमिका में ढलने के लिए कड़ी मेहनत की थी। वह हर दिन 4 घंटे के प्रोस्थेटिक मेकअप के प्रोसेस से गुजरते थे। शूट खत्म होने के बाद उन्हें उस मेकअप को उतारने में ही 1.5 घंटे लग जाते थे। यह उनके करियर का सबसे चैलेंजिंग किरदार था। उन्होंने इसके लिए 3000 टेक्नीशियंस के साथ काम किया था।

    akshay kumar  (3)

    दीपिका पादुकोण

    3-4 घंटे तक एक ही जगह पर बैठना काफी मुश्किल काम होता है, लेकिन दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' में अपने किरदार के लिए यह चुनौती स्वीकार की। उन्होंने फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ अपने लुक पर ही काम नहीं किया, बल्कि हाव-भाव और लहजे पर भी वर्क किया और खुद को पूरी तरह से रोल में ढाला।

    chapak

    कमल हासन

    'कल्कि 2898 एडी' के लिए कमल हासन ने भले ही 10 दिन के शूट के लिए 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हों, लेकिन नाग अश्विन की फिल्म के लिए उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया था, उसमें आखिरी नजर तक यह पकड़ पाना काफी मुश्किल था कि वह कमल हासन ही हैं। फिल्म में अपने लुक को खास बनाने के लिए अभिनेता ने लॉस एंजेलिस की कई यात्राएं कीं। उनके इस लुक पर काफी रिसर्च की गई थी। फिल्म में वह विलेन 'सुप्रीम यास्किन' की भूमिका में थे।

    kalki 2898 ad

    राजकुमार राव

    सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'राबता' भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पाई हो, लेकिन इस फिल्म में राजकुमार राव के 324 साल के बुजुर्ग 'मुवक्किल' के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें हर दिन 5 से 6 घंटे तक प्रोस्थेटिक मेकअप के दौर से गुजरना पड़ता था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेकअप के दौरान उन्हें काफी पसीना भी आता था, जिसकी वजह से फेस खिंचता था। उनके लुक के लिए लॉस एंजेलिस से स्पेशल टीम बुलाई गई थी। उन्होंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज में भी काफी बदलाव किए थे।

    raabta

    चियान विक्रम

    'थंगलान' में चियान विक्रम ने अपने रोल में ढलने के लिए खासी मेहनत की थी। यह फिल्म कोलार गोल्ड फील्ड्स के आदिवासियों की जिंदगी पर आधारित थी। मूवी में उनके तीन अलग अवतार थे। एक मजदूर के लुक के लिए उन्होंने अपना काफी वजन कम किया था। वहीं, घंटों तक अभिनेता मेकअप और प्रोस्थेटिक्स प्रोसेस से गुजरते थे। 'थंगलान' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता ने अपने ऐशो-आराम तक त्याग दिए थे और मिट्टी, खून और पसीने में लिपटकर असली लोकेशन्स पर शूटिंग की थी, जो काफी थकान भरा था।

    thanglaan

    ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान स्टारर फिल्म 'कपूर एंड संस' में 90 साल के दादू का किरदार अदा किया था।

    rishi kapoor

    उन्होंने इसके लिए न सिर्फ शारीरिक रूप से खुद को बदला, बल्कि वे रोज 5 से 6 घंटे वैनिटी वैन में बैठकर प्रोस्थेटिक मेकअप करवाते थे। वह रोज सुबह 5 बजे उठकर रोल के लिए मेकअप करवाते थे, ताकि शूटिंग के लिए समय पर पहुंच सकें।

    यह भी पढ़ें- कपूर खानदान की सबसे खूबसूरत बेटी, 45 की उम्र में कर रहीं डेब्यू; Ranbir Kapoor से रिद्धिमा को मिली ये सलाह