Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'तैमूर को तो दिखाओ...' Kartik Aaryan ने की Kareena Kapoor से खास गुजारिश

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 04:06 PM (IST)

    हाल ही में कार्तिक आर्यन आरके फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। यहां राज कपूर की 100वीं सालगिरह मनाई जा रही थी। इस दौरान उन्हें करीना कपूर और सैफ अली खान से ब ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन ने की करीना कपूर से रिक्वेस्ट
    कार्तिक आर्यन ने की करीना कपूर से रिक्वेस्ट

    HighLights

    1. भूल भुलैया 3 में नजर आए थे कार्तिक
    2. 1 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
    3. कार्तिक आर्यन ने करीना से क्या कहा?

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर कपूर खानदान ने एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया। इस दौरान सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकार इस इवेंट को अटेंड करने आए। रेखा, प्रेम चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, विक्की कौशल,वेदांग रैना जैसे सितारे इसका हिस्सा बने।

    वायरल हो रही चंदू चैंपियन की बेबो से मुलाकात

    अब इस इवेंट से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कार्तिक करीना से कहते हैं कि तैमूर को वो उनकी मूवी दिखाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान से कार्तिक आर्यन बातचीत करते हैं। इस बीच वह कपल से उनके बच्चों (तैमूर और जेह) को ‘भूल भुलैया 3’ दिखाने की बात कह रहे हैं। वीडियो में कार्तिक को साफ कहते हुए सुना जा सकता है,‘तैमूर को दो दिखा दो…’

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: देश नहीं विदेश में भी कायम है मंजुलिका का भौकाल, वर्ल्डवाइड किया कमाल

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    तैमूर को बहुत पसंद आई थी भूल भुलैया 2

    बता दें कि करीना इससे पहले बता चुकी हैं कि तैमूर को भूल भुलैया 2 बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी। साल 2022 में एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए करीना ने कहा, तैमूर ने भूल भुलैया 2 देखा और उसे वो बहुत पसंद आई। ये उसकी पहली हिंदी मूवी थी। तैमूर इसे देखने सैफ के साथ गया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आए थे। फिल्म ने 260 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया था।

    वहीं पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म का तीसरा पार्ट ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। दुनियाभर में फिल्म ने 421 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

    खबरें और भी

    कौन-कौन सी फिल्में दिखाई गईं?

    पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने मिलकर आरके फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। तीन दिन के इस भव्य समारोह की शुरुआत 13 दिसंबर से हुई जिसमें 40 शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में आवारा, श्री 420 और मेरा नाम जोकर जैसी राज कपूर की प्रतिष्ठित फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 30: रिलीज के 30 दिन बाद भी करोड़ों मे खेल रही कार्तिक की फिल्म, जानें आंकड़ा