विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani के डायलॉग पर Google ने किया रिएक्ट, दे दी रणवीर सिंह को चुनौती

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 05 Jul 2023 04:29 PM (IST)

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ...और पढ़ें

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ranveer Singh Dialogue Gets Reply From Google India/Instagram
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ranveer Singh Dialogue Gets Reply From Google India/Instagram

HighLights

  1. Google India ने रणवीर सिंह के डायलॉग पर किया रिप्लाई
  2. रणवीर सिंह के गूगल डायलॉग पर बने मीम
  3. 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी गली ब्वॉय के बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। ये दोनों साथ में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ काम कर रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह का 'गूगल' को लेकर बोला गया डायलॉग इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अब फैंस के रिएक्शन के बाद गूगल इंडिया ने भी इस मीम पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रॉकी उर्फ रणवीर सिंह को चुनौती दे डाली है।

Google ने दिया रणवीर सिंह के डायलॉग का जवाब

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक सीन में आलिया भट्ट को ये कहते हैं कि, "प्रॉब्लम यही है, तू मुझे डफर समझती है। चल आज कुछ पूछ के देख, गूगल के चीथड़े ना फाड़ दिए तो मेरा नाम भी रॉकी रंधावा नहीं"। रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

अब गूगल इंडिया ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रणवीर सिंह के ट्रेलर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और उसे मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, "अब ये ऑन हो चुका है, रणवीर सिंह और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी"।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि माय नेम इज खान के बाद करण जौहर एक लंबे समय बाद बतौर निर्देशक मैदान में उतरे हैं। जब इस फिल्म का टीजर आया था, तभी कई लोगों को 90 का दौर याद आ गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

ट्रेलर देखकर ये साफ जाहिर है कि रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में प्यार, इमोशन और दो परिवारों के बीच का फुल ऑफ ड्रामा देखने को मिलने वाला है। करण जौहर ने इसे 90 किड के साथ-साथ आज की जनरेशन से भी इस रोमांटिक कहानी को जोड़ने की कोशिश की है। फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।