Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जी-20 के डेलिगेशन पर चढ़ा Naatu Naatu का फीवर, चंडीगढ़ में डांस करते आये नजर, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 03:51 PM (IST)

    Naatu Naatu In G20 Video नाटू-नाटू गाने पर G-20 में डेलीगेट्स ने डांस किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें डेलिगेट्स को डांस ...और पढ़ें

    Naatu Naatu In G20 Video: नाटू-नाटू पर अब G-20 के डेलीगेट्स ने डांस किया है।
    Naatu Naatu In G20 Video: नाटू-नाटू पर अब G-20 के डेलीगेट्स ने डांस किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Naatu Naatu In G20 Video: ऑस्कर अवार्ड में धमाका मचाने वाली फिल्म आरआरआर के गान का फीवर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब चंडीगढ़ में हुए जी-20 के एक कार्यक्रम में डेलीगेट्स को नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस गाने को हाल ही में ऑस्कर अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

    G-20 डेलिगेट्स को नाटू-नाटू पर डांस करते हुए देखा गया

    गौरतलब है कि चंडीगढ़ में एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की दूसरी कृषि डीपीटी की मीटिंग हो रही थी। यह जी-20 में भारत की अध्यक्षता में हो रही है। बुधवार को चंडीगढ़ में मीटिंग की शुरुआत हुई। इस अवसर पर डेलिगेट्स को चंडीगढ़ में स्थानीय डांसरों के साथ इस गाने पर डांस करते हुए देखा गया। सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। नाटू-नाटू को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    नाटू-नाटू को गोल्डन ग्लोब में भी पुरस्कृत किया गया था 

    ऑस्कर अवार्ड से पहले इस गाने को गोल्डन ग्लोब में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी से सम्मानित किया गया था। आरआरआर ने गोल्डन ग्लोब में क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड भी जीता था। नाटू-नाटू का हिंदी वर्जन नाचो-नाचो रिलीज हुआ था। इस गाने को भी काफी पसंद किया गया था। इस गाने को राहुल सिप्लीगंज और विशाल मिश्रा ने गाया है। 

    नाटू-नाटू जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माया गया है

    नाटू-नाटू गाने का हुक स्टेप जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माया गया है जो कि काफी वायरल हुआ है। इस गाने का किया गया डांस फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। वहीं, फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर 12 सौ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इसमें कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट भी शामिल है।

    RRR कई भाषाओं में हुई थी रिलीज

    RRR कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। वह कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उन्होंने फिल्म बाहुबली का भी निर्देशन किया था। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था।

    खबरें और भी