Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saif Ali Khan को अस्पताल पहुंचाने के लिए Auto Driver को मिली कितनी रकम? बताया- Kareena से बात हुई या नहींं

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 09:11 AM (IST)

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attack) पर हमला होने के बाद वह एक ऑटो रिक्शा में बैठकर अस्पताल गए थे। सैफ को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ऑटो ड्राइवर को कितन ...और पढ़ें

    सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिली इतनी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिली इतनी रकम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैफ अली खान पर हुआ था जानलेवा हमला
    2. ऑटो रिक्शा से अस्पताल गए थे सैफ अली खान
    3. पिता सैफ को तैमूर लेकर गया था अस्पताल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 15 जनवरी की रात को सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया था। उस वक्त अभिनेता को अस्पताल ले जाने वाला उनका 8 साल का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) था। तैमूर के साथ घायल सैफ ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल गए थे। ऑटो रिक्शा को सैफ को अस्पताल पहुंचाने के लिए अच्छी-खासी इनाम मिली है।

    जब सैफ अली खान घायल हुए थे, तब कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि अभिनेता को उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अस्पताल लेकर गए। हालांकि, बाद में पता चला कि घायल अभिनेता अपने छोटे बेटे तैमूर के साथ ऑटो रिक्शा में अस्पताल तक गए। ऑटो ड्राइवर भजन सिंह ने भी खुलासा किया था कि सैफ उनकी रिक्शा में बैठे थे। अब चलिए आपको बताते हैं कि इस ऑटो ड्राइवर को इनाम में क्या मिला?

    करीना ने किया ऑटो ड्राइवर से संपर्क?

    ऑटो ड्राइवर भजन सिंह ने एएनआई के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि सैफ को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्या करीना कपूर खान ने उन्हें कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की या नहीं। इस पर भजन सिंह ने कहा, "मुझे वहां (बांद्रा पुलिस स्टेशन) पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मैंने उस रात पैसों के बारे में नहीं सोचा था और ना मुझे कोई दिक्कत है। करीना कपूर या किसी और ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।"

    यह भी पढ़ें- 

    भले ही ऑटो ड्राइवर को करीना कपूर या खान परिवार से कुछ न मिला हो, लेकिन उनके अच्छे काम के लिए इनाम मिला है। न्यूज 24 के मुताबिक, एक इंस्टीट्यूशन ने ऑटो ड्राइवर को उनके अच्छे काम के लिए 11 हजार रुपये का इनाम दिया है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

    खबरें और भी

    कैसी है सैफ अली खान की हालत?

    चोर ने सैफ के ऊपर चाकू से कई वार किए थे। हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोटें आई थीं। सर्जरी के बाद अभी सैफ की हालत में काफी सुधार आया है। खबर है कि मंगलवार की दोपहर तक उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- 'किसी को नहीं पता कि...', जानलेवा हमले के बाद जीजा Saif Ali Khan को लेकर क्या बोले Black Warrant एक्टर जहान?