विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Trailer: कमर की पेटी बांध लीजिए! आ रहा 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर, दिवाली पर रिलीज डेट का एलान

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 12 Nov 2023 11:59 AM (IST)

Salaar Trailer Release प्रभास स्टारर सालार पार्ट 1- सीजफायर मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की ...और पढ़ें

दिवाली पर सालार फैंस को मेकर्स ने दिया ये तोहफा। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
दिवाली पर सालार फैंस को मेकर्स ने दिया ये तोहफा। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

HighLights

  1. सालार के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ एलान
  2. प्रभास के शानदार पोस्टर किया गया शेयर
  3. दिसंबर में डंकी से टकराएगी सालार

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Prabhas Movie Salaar Trailer Release Date: फिल्मी दुनिया के 'बाहुबली' प्रभास को फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस तरस रहे हैं। 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' में प्रभास की भूमिका फैंस के दिलों में नहीं उतर पाई। ऐसे में लोगों को 'सालार' का इंतजार है। फिल्म के पोस्टर और टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी 'सालार पार्ट 1- सीजफायर' (Salaar Part 1- Ceasefire) को लेकर पिछले कुछ समय से दर्शकों के बीच काफी बेकरारी देखने को मिली। आए दिन ट्विटर पर 'सालार ट्रेलर' ट्रेंड से मालूम पड़ता है कि लोग फिल्म को लेकर कितना क्रेजी हैं। फाइनली मेकर्स ने दिवाली पर फैंस को गिफ्ट दे दिया है।

दिवाली पर सालार मेकर्स का फैंस को तोहफा

'सालार' के मेकर्स ने दर्शकों को दिवाली का तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के जरिए अनाउंस किया गया है कि आखिर 'सालार' का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। होम्बले फिल्म्स ने ट्विटर हैंडल पर प्रभास स्टारर 'सालार' का नया पोस्टर जारी किया है। इसके बाद बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Dunki का टीजर आते ही Salaar को लेकर बढ़ी हलचल, सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए प्रभास के फैंस, क्लैश पर कही ये बात

कब और कितने बजे आएगा सालार का ट्रेलर?

पोस्टर के साथ मेकर्स ने कहा, "धमाकेदार सेलिब्रेशन के लिए हो जाइए तैयार। 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर सालार का ट्रेलर रिलीज होगा। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।" इस अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

एक यूजर ने कहा, "1 दिसंबर को मैं सालार का ट्रेलर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। प्रभास और प्रशांत नील का कोम्बो दमदार है। यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है।" एक ने कहा, "डायनासोर आ रहा है।" एक ने कहा, "स्वैग का बाप।"

डंकी से टकराएगी सालार

दिसंबर महीने में साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। शाह रुख खान की 'डंकी' और प्रभास स्टारर 'सालार' एक ही दिन यानी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर बराबर बज बना हुआ है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

यह भी पढ़ें- Salaar Trailer: 'डंकी' से क्लैश के लिए तैयार है 'सालार', इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म का ट्रेलर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।