Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guess Who: शर्त लगा लो! फोटो में दिखने वाली इस नटखट बच्ची को नहीं पहचान पाएंगे आप, Bigg Boss में आ चुकी है नजर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 11 Jan 2024 02:33 PM (IST)

    Celebs Childhood Pics सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के कुछ ऐसे एक्स कंटेस्टेंट्स रहे हैं जो शो खत्म होने के बाद भी आए दिन चर्चा का विषय बने रहत ...और पढ़ें

    किस सेलेब्स की बचपन की फोटो हुईं वायरल (Photo Credit-Instagram)
    किस सेलेब्स की बचपन की फोटो हुईं वायरल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. कौन है फोटो में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची
    2. सलमान खान की फिल्म से किया है डेब्यू
    3. बिग बॉस शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट रही हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guess Who Is Celebs: अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फैंस भी इन सेलेब्स की बचपन की फोटो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आते हैं।

    मौजूदा समय में सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) की इस एक्स कंटेस्टेंट की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि तस्वीर में नजर आने वाली ये नटखट बच्ची आखिर कौन है।

    कौन है फोटो में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची

    सेलेब्स की बचपन की फोटो को लेकर हमेशा से फैंस में काफी क्रेज देखा जाता है। इस समय जिस सेलेब्स की चाइल्डहुड की तस्वीरें सामने आई हैं, उनके बारे में जानने के लिए भी प्रशंसक काफी उत्सुक दिख रहे हैं। आपको हिंट देते हुए बता दें कि ये छोटी बच्ची बिग बॉस शो में सलमान खान की काफी फेवरेट रहीं।

    इतना ही नहीं उन्होंने सलमान की फिल्म से ही हिंदी सिनेमा में कदम रखा है। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये किस सेलेब्स के बचपन की फोटो हैं। दरअसल तस्वीरों में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    गुरुवार को शहनाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बचपन की कुछ अनसीन तस्वीरों को शेयर कर महफिल लूट ली है। शहनाज गिल की क्यूटनेस का अंदाजा आप उनकी इन चाइल्डहुड फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    सलमान खान की इस मूवी से किया डेब्यू

    बिग बॉस सीजन 13 में शहनाज गिल सलमान खान (Salman Khan) की फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक मानी गईं। शो के खत्म होने के बाद भी वह सलमान के करीब रहीं। खासतौर पर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सलमान खान ने शहनाज का काफी साथ दिया। सिर्फ इतना ही नहीं बीते साल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए शहनाज ने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस से चमकी इन कंटेस्टेंट्स की किस्मत, Salman Khan की फिल्मों में कर चुके हैं काम