Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Finalist: मुनव्वर-अंकिता नहीं ये कंटेस्टेंट है सलमान के शो का पहला फाइनलिस्ट? नाम सुनकर लगेगा झटका

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 02:08 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Top 5 Finalist बिग बॉस सीजन 17 की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सलमान खान के शो की ट्रॉफी को जीतने के लिए अब भी 9 कंटेस्टेंट के बीच कां ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 का ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 का ये कंटेस्टेंट बना पहला फाइनलिस्ट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 को मिल गया पहला फाइनलिस्ट
    2. मुनव्वर फारुकी-अंकिता लोखंडे को पीछे छोड़कर इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह
    3. बिग बॉस 17 में अभी भी बचे हैं टॉप 9 कंटेस्टेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 17 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरह बढ़ रहा हैं। कलर्स के इस विवादित शो के फिनाले में अब भी 17 दिन ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट ये कोशिश कर रहा है कि वह बस फिनाले रेस में शामिल हो सके।

    Bigg Boss 17 में अब भी नौ कंटेस्टेंट बचे हुए हैं, जो दर्शकों को ढेर सारा ड्रामे के साथ एंटरटेन कर रहे हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो शो का पहला फाइनलिस्ट कौन है, इसका फैसला हो चुका है। बिग बॉस 17 में मौजूद 9 कंटेस्टेंट में से इस कंटेस्टेंट का सलमान खान के शो में बतौर फाइनलिस्ट जाना कन्फर्म है।

    सलमान खान के शो में ये है पहला टॉप 5 फाइनलिस्ट

    सलमान खान (Salman Khan)के शो में इस वक्त जिन नौ कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं, उनमें अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, अरुण श्रीकांत माशेट्टी, ईशा मालवीय, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, समर्थ जुरेल और आयशा खान है। अब सियासत डेली.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के शो में मौजूद इन नौ कंटेस्टेंट में से अरुण माशेट्टी का बिग बॉस 17 के टॉप फाइव फाइनलिस्ट में शामिल होना पक्का हो गया है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के एक महीने में बढ़े इतने फॉलोअर्स, Munawar Faruqui का बड़ा नुकसान

    इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अरुण मां शेट्टी ने शो के टॉप फाइव फाइनलिस्ट के तौर पर अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। बस अब उनके फैंस उन्हें शो की ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते हैं, जिसके लिए वह हैदराबाद में फैन मीट भी रख रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    इस वीक बिग बॉस 17 से जा सकता है ये कंटेस्टेंट

    क्योंकि अब बिग बॉस 17 में नेक टू नेक कॉम्पिटिशन शुरू हो गया है, ऐसे में कंटेस्टेंट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी एक्टिव हो गए हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को भर-भरकर वोट्स कर रहे हैं।

    अब तक इस हफ्ते के नॉमिनेट कंटेस्टेंट में से जिसे सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं, उसमें कभी मुनव्वर फारुकी, तो कभी अभिषेक कुमार आगे आ रहे हैं। हालांकि, जो बॉटम थ्री में हैं, उनमें विक्की जैन, अरुण माशेट्टी और समर्थ जुरेल हैं। ज्यादा चांसेस हैं कि इस हफ्ते समर्थ जुरेल बिग बॉस 17 से एविक्ट हो जाए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सिर्फ नाजिला और आयशा नहीं, Munawar Faruqui ने Ex वाइफ को भी दिया था धोखा, रो-रो कर पत्नी ने कही थी ये बात