विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Salman Khan ने बहन अलवीरा के साथ मनाया रक्षाबंधन, हाथ पर बंधी राखियां फ्लॉन्ट करते नजर आए भाईजान

Published: Fri, 28 Aug 2026 07:40 PM (IST)

सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के साथ धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया और पैपराजी को अपनी राखी दिखाई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहनों अलवीरा खान अग्निहोत्री और अप्रिता खान शर्मा के साथ गहरा रिश्ता शेयर करते हैं। एक्टर के घर पर सारे तीज-त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने अलवीरा के घर पर राखी मनाई। पैपराजी ने उनके घर के बाहर स्पॉट किया और तस्वीरें खींची। सलमान ने भी पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिया और अपनी राखी भी दिखाई।

सलमान खान की हैट ने खींचा ध्यान

दबंग खान जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी काउबॉय हैट पर गया जिसमें वो बेहद आकर्षक लग रहे थे। आपको बता दें कि सिर्फ सलमान ही नहीं उनका पूरा परिवार जश्न मनाने के लिए अलवीरा के घर पर मौजूद था। उनके पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलेन भी पैपराजी के कैमरे में कैद हुए।

सलमान खान के काम की बात करें तो एक्टर फिलहाल वामशी पैडियाली की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर कभी भी त्योहारों के दौरान अपने परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते। वामशी की इस फिल्म में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म को अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान के प्रोडक्शन वेंचर 'मातृभूमि' को इस साल की शुरुआत में रिलीज होना था, लेकिन अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है। खबरें थीं कि फिल्म को 2027 तक के लिए टाल दिया गया है, लेकिन कुछ हफ्ते पहले ही फिल्म निर्माताओं ने एक पोस्टर जारी किया था जिस पर 2026 लिखा हुआ था।

खबरों के मुताबिक, सलमान राज और डीके की अगली फिल्म में नजर आएंगे, जो एक सुपरहीरो फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- कुकू कोहली के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अरुणा ईरानी का दुख

यह भी पढ़ें- सलमान खान की SVC 63 में हुई दो कलाकारों की एंट्री, एक्शन थ्रिलर से चमकेगी किस्मत?