Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांच के पीछे से हुआ Salman Khan का ईद पर दीदार, मामा को इशारों से कुछ दिखाती नजर आईं भांजी आयत

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 06:12 PM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर बीते कई साल से फिल्में लेकर आ रहे हैं। 30 मार्च को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज हुई। यह ईद से एक दिन पहल ...और पढ़ें

    सलमान खान का ईद पर हुआ दीदार (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान का ईद पर हुआ दीदार (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान ईद पर आए नजर
    2. बालकनी से फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
    3. सलमान की भांजी इशारों से कुछ दिखाती नजर आईं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर दर्शकों को अपनी फिल्म से ईदी देते हैं। इस बार 30 मार्च को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है। इस मूवी में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई। राजकोट के राजा संजय के किरदार में सलमान के काम को फैंस ने सराहा है, लेकिन आलोचकों ने उनके अभिनय को थोड़ा सुस्त महसूस किया। इस बीच ईद के मौके पर फैंस को ईद मुबारक कहने अपने घर की बालकनी पर सलमान खान नजर आए।

    ईद पर हुआ भाईजान का दीदार

    शाह रुख, सलमान और अमिताभ बच्चन ऐसे सितारे हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर पहुंच जाते हैं। ईद के मौके पर सलमान खान घर की छत पर आकर फैंस को मुबारकबाद देते हैं। इन दिनों सुरक्षा कारणों के चलते फिल्म के प्रमोशन इवेंट को भी बड़े पैमाने पर नहीं रखा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुद बढ़ी हुई सुरक्षा पर कहा कि इसका असर उनके ऊपर भी पड़ा है। ईद के दिन फैंस को उनकी झलक देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या खास दिखा।

    सलमान खान के घर की बालकनी अब बुलेटप्रूफ कांच से कवर की जा चुकी है। ऐसा उनकी सुरक्षा के चलते किया गया है। दरअसल, अभिनेता को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। खासकर सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसका असर ईद के दिन भी देखने को मिला। सलमान खान ने कांच के शीशे के पीछे से लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

    ये भी पढ़ें- Sikandar में रश्मिका मंदाना पर भारी पड़ी ये एक्ट्रेस! सलमान खान के इस करीबी की है भतीजी 

    सलमान के साथ नजर आई उनकी भांजी

    पीटीआई की वीडियो के मुताबिक, सलमान खान के साथ इस दौरान उनकी भांजी नजर आई। इस दौरान वह इशारों ही इशारों में कुछ करती दिख रही हैं। सलमान भी अपनी भांजी की बात सुनकर उसके हाथ के इशारे की ओर देखते नजर आए। सलमान ने वहां पर मौजूद तमाम लोगों को देखकर हाथ हिलाया। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो आते ही वायरल हो गई है।

    खबरें और भी

    सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सलमान खान की सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 30.06 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले ही दिन एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। गौर करने की बात है कि रविवार को रिलीज होने के बाद भी फिल्म हाउसफुल होती नजर नहीं आई। ऐसा बेहद कम बार देखा गया है कि जब सलमान की कोई फिल्म पहले ही दिन दर्शकों की कमी महसूस करती हो।

    ये भी पढ़ें- Eid 2025: बॉलीवुड में धूम-धाम से मनाया गया ईद का जश्न, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सुष्मिता सेन फैंस को किया विश