7 Cult गानों से सजी Salman Khan की ये महाफ्लॉप फिल्म, एक क्लाइमैक्स ने एक्शन मूवी का कर दिया था बंटाधार
सलमान खान (Salman Khan) की एक फिल्म आई थी जिसकी कहानी तो लोगों को पसंद आई, लेकिन क्लाइमैक्स ने बंटाधार कर दिया। ...और पढ़ें

क्लाइमैक्स के चलते पिट गई थी सलमान खान की फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान एक वर्सेटाइल एक्टर हैं जिन्होंने हर तरह के किरदार में जान फूंकी है। डेढ़ दशक पहले भी उन्होंने पर्दे पर अलग किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीता। मगर फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसकी वजह डायरेक्टर क्लाइमैक्स को मानते हैं।
सलमान खान की इस फिल्म ने एक नहीं बल्कि 7-7 सुपरहिट गाने दिए जो बाद में कल्ट बन गए। फिल्म में उनका किरदार पसंद आया। सेट पसंद आया। बस अटकी तो कहानी के कुछ सीन्स पर जिनमें से एक क्लाइमैक्स भी था। ऑडियंस ने क्लाइमैक्स को बेवजह माना।
16 साल पहले आई थी फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 2010 में रिलीज हुई फिल्म वीर (Veer) है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी वीर उस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई।
इस फिल्म में सलमान खान, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, जरीन खान और सोहेल खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म से जरीन ने डेब्यू किया था और सलमान संग उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था। फिल्म की कहानी वीर प्रताप सिंह (सलमान) की थी जिसे अपने दुश्मन की बेटी यशोधरा (जरीन खान) से प्यार हो जाता है। वह राजस्थान की राजकुमारी भी होती है। यशोधरा के पिता (जैकी श्रॉफ) शादी के खिलाफ होते हैं। फिल्म के आखिर में वीर और उसके पिता पृथ्वी (मिथुन चक्रवर्ती) के बीच फाइट सीन दिखाया गया था।
खबरें और भी
क्लाइमैक्स ने करवाया फ्लॉप?
एक बार अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें फिल्म का क्लाइमैक्स खटक रहा था, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म का वो सीन रखा। उन्होंने माना कि फिल्म के क्लाइमैक्स में बेटे और पिता के बीच का फाइट सीक्वेंस समझ नहीं आया है। इसकी वजह से फिल्म असफल हुई।
फिल्म के गाने थे हिट
भले ही वीर बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई, लेकिन यह गानों के जरिए हमेशा याद की जाएगी। फिल्म में सात गाने थे और सारे के सारे हिट रहे। मेहरबानियां (सोनू निगम), ताली (सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, वाजिद), सुरीली अखियों वाले (राहत फतेह अली खान, सुजैन डीमैलो), कान्हा (रेखा भारद्वाज, शरीब सबरी, तोसी सबरी, शबाब सबरी), सलाम आया (रूप कुमार राठौड़, श्रेया घोषाल) गानों को आज भी पसंद किया जाता है। ताली और सुरीली अखियों वाले के दो वर्जन और बने जिने भी पसंद किया गया।