Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन होगा 'टाइगर 3' का धमाकेदार आगाज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 02:10 PM (GMT+05:30)

    Tiger 3 सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सलमान के फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    Tiger Ka Message On September 27 (Photo Credit: Instagram)
    Tiger Ka Message On September 27 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगा 'टाइगर का खास संदेश'
    2. आदित्य चोपड़ा इस दिन करेंगे जारी
    3. इस दिन रिलीज होगी सलमान की 'टाइगर 3'

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger 3: शाह रुख खान के बाद अब सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। हालांकि, अब जल्द ही उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    ऐसे में अब सलमान खान के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। दरअसल, वाईआरएफ (YRF) के स्थापना दिवस और फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की जयंती पर 'टाइगर' निर्माता आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को 'टाइगर का खास संदेश' दिखाने वाले हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म के ट्रेलर से पहले की भूमिका है। इसके बाद फिल्म का प्रमोशन भी शुरू हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा को विदाई देने अर्पिता के घर पहुंचे सलमान खान, चीफ मिनिस्टर ने भी किये दर्शन

    कुछ दिनों पहले ही 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ था, इसमें सलमान और कटरीना का जबरदस्त अंदाज और एक्शन देखने को मिला। बता दें कि सलमान खान स्टारर यह फिल्म इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

    खास मैसेज देंगे सलमान

    ऐसा बताया जा रहा है कि इस वीडियो में दबंग सलमान खान को एजेंट टाइगर के रूप में एक महत्वपूर्ण मैसेज देते हुए दिखाया जा सकता है। यह प्रीव्यू भी हो सकता है, क्योंकि लंबे समय से लोग इस फिल्म के बारे में जानने को उत्सुक हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    देखने को मिलेगी करण-अर्जुन की जोड़ी

    बता दें कि 'टाइगर-3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही इसमें करण-अर्जुन यानी शाह रुख-सलमान की जोड़ी भी एक बार फिर साथ में देखने को मिलने वाली है। इससे पहले सलमान किंग खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो भूमिका में दिखाई दिए थे। अब किंग खान भाईजान की फिल्म में कैमियो भूमिका करने वाले हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले दर्शक 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' में सुपर जासूसों को देख चुके हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सलमान खान की यह फिल्म लोगों के बीच कितना धमाल मचाती है।

    यह भी पढ़ें: Tiger 3 के बाद सलमान करेंगे करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग, 25 साल बाद लौटेगी 'कुछ-कुछ होता है' की जोड़ी