Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: बॉक्स ऑफिस पर गर्दिश में रहे इन एक्टर्स के सितारे, मूवी में लगी मोटी रकम, कमाए बस इतने करोड़

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 05:29 PM (GMT+05:30)

    Entertainment Year ender 2023 साल 2023 में कई बड़े स्टार्स की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पठान से लेकर एनिमल और टाइगर 3 सहित ए लिस्टर सुपरस्टार्स न ...और पढ़ें

    2023 में बॉक्स ऑफिस पर गर्दिश में रहे इन एक्टर्स के सितारे/ फोटो- Instagram
    2023 में बॉक्स ऑफिस पर गर्दिश में रहे इन एक्टर्स के सितारे/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉलीवुड के इन सितारों के लिए साल 2023 नहीं रहा अच्छा
    2. बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी इन सितारों की फिल्में
    3. सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक इन सितारों का नाम शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: साल 2023 बिल्कुल अपने अंत में पहुंच चुका है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान से लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान और टाइगर श्रॉफ सहित कई बड़े एक्टर्स की फिल्में रिलीज हुई। चार साल बाद स्क्रीन पर लौटे शाह रुख खान ने फिल्म 'पठान' से 2023 का आगाज किया, जिसके बाद कई बड़ी-बड़ी फिल्में आईं।

    एक तरफ जहां शाह रुख खान से लेकर रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे सितारों की फिल्मों पर इस साल नोटों की बरसात हुई, तो वहीं कई एक्टर्स ऐसे रहे, जिनकी फिल्मों को ना सिर्फ दर्शकों ने अस्वीकृति मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्में स्टार्स के स्टारडम के हिसाब से बिजनेस करने में असफल रहीं।

    चलिए 2023 खत्म होने से पहले एक नजर उन सितारों पर भी डाल लेते हैं, जिनके सितारे बॉक्स ऑफिस पर इस साल गर्दिश में रहे।

    सलमान खान

    सलमान खान साल 2023 में ईद और दिवाली दोनों पर आए। उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज हुई, तो वहीं 'टाइगर 3' ने दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। किसी का भाई किसी की जान की कहानी न तो समीक्षकों को भायी और न ही दर्शकों को। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जल्द ही दम तोड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: साल 2023 में ये सेलेब्स बने माता-पिता, किसी ने 5 तो किसी ने 10 साल बाद किया बच्चे का स्वागत

    हालांकि, इसके बाद भी फैंस की उम्मीद नहीं टूटी थी, उन्हें लगा था कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर-3' बॉक्स ऑफिस पर जरूर कमाल करेगी और शाह रुख खान की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा होना तो दूर, ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। ऑन एन ऑन सलमान खान के लिए ये साल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास साबित नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    अक्षय कुमार

    इस लिस्ट में दूसरा नाम अक्षय कुमार का है, जिनकी 2023 में तीन फिल्में रिलीज हुई। जिनमें सेल्फी, ओह माय गॉड 2 और मिशन रानीगंज शामिल है। फरवरी 2023 में रिलीज हुई सेल्फी तो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, तो वहीं 'गदर 2' के साथ टक्कर लेने का नुकसान भी ओह माय गॉड 2 ने झेला।|

    11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को तारीफ तो मिली, लेकिन अक्षय के स्टारडम के हिसाब से फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।|

    इमरान हाशमी

    इमरान हाशमी को एक लंबे समय बाद अलग-अलग किरदारों में देखने के लिए फैंस बेहद ही उत्सुक थे। हालांकि, अक्की और सलमान खान की तरह उनके लिए भी ये साल फेवर में नहीं रहा। उनकी इस साल दो फिल्में सेल्फी और टाइगर 3 आई। इन दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।

    अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर के लिए भी साल 2023 बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा रहा। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म 'कुत्ते' सिनेमाघरों में आई, जिसके निर्देशन की कमान विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने संभाली थी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कई कलाकार नजर आए। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गयी।

    राजकुमार राव

    फिल्मों के नजरिये से राजकुमार राव की शुरुआत भी साला 2023 में अच्छी नहीं रही। उनकी फिल्म 'भीड़' 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भट्टा बैठ गया और सिनेमाघरों में इसे ऑडियंस की कमी हुई।

    अजय देवगन

    अजय देवगन 30 मार्च को अपनी फिल्म भोला लेकर दर्शकों के सामने पेश हुए थे। तब्बू स्टारर इस मूवी में अभिनय करने के साथ ही मूवी के निर्देशन की कमान भी अजय देवगन ने ही संभाली थी। हालांकि, इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने से पहले ही इंडिया में इस मूवी ने दम तोड़ दिया था।

    टाइगर श्रॉफ

    साल 2023 टाइगर श्रॉफ के लिए भी बिल्कुल अच्छा साबित नहीं हुआ। उनकी फिल्म 'गणपत' बॉक्स ऑफिस पर 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। 'हीरोपंती के बाद इस मूवी में उनकी जोड़ी फैंस को एक बार फिर से कृति सेनन के साथ देखने को मिली। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बिल्कुल ही बेअसर रही। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म महज 9 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी।

    प्रभास

    प्रभास के साथ सिर्फ मेकर्स की ही नहीं, बल्कि उनके फैंस की भी काफी उम्मीदें जुड़ी रहती हैं। उनकी फिल्म 'सालार' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

    ये फिल्म क्या कमाल करेगी और क्या प्रभास अपने आप से इस साल के फ्लॉप स्टार का टैग हटा पाएंगे या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।

    यह भी पढ़ें: Popular Songs 2023: पठान के बेशरम रंग से लेकर एनिमल के अर्जन वैली तक, इस साल लोगों के सिर चढ़कर बोले ये गाने