Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samantha Ruth Prabhu ने एक्स-देवर की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, तारीफ में शेयर किया पोस्ट

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:32 PM (IST)

    अखिल अक्किनेनी की नई फिल्म 'लेनिन' आज रिलीज हो रही है। उनकी एक्स भाभी सामंथा रूथ प्रभु ने ब्लॉकबस्टर बताया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अखिल अक्किनेनी (Akhil Akkineni)  तीन साल बाद 'लेनिन' (Lenin) के साथ वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 2023 में एजेंट के नाम से आई थी, जोकि फ्लॉप साबित हुई थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    इस मौके पर अखिल की एक्स भाभी सामंथा रूथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लेनिन का ट्रेलर शेयर किया और लिखा- अक्किनेनी और फिल्म की पूरी टीम को बधाई। पहले ही ब्लॉकबस्टर वाइब्स आ रही हैं।

    कौन हैं अखिल अक्किनेनी?

    बता दें कि अखिल,नागा चैतन्य के छोटे भाई हैं। नागा चैतन्य की पहले सामंथा से शादी हुई थी। हालांकि शादी के चार साल बाद दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और दूसरी शादी कर ली। सामंथा ने राज निदिमोरू से शादी की और बहुत जल्द उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। वहीं नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी की।

    WhatsApp Image 2026-07-10 at 6.46.44 PM

    क्या है लेनिन की कहानी?

    लेनिन का निर्देशन मुरली किशोर अब्बुरु ने किया है। ये एक तेलुगु एक्शन-रोमांस फिल्म है। 'लेनिन' की कहानी रायलसीमा इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है जोकि एक बहादुर मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक क्रूर स्थानीय नेता के खिलाफ लड़ते हुए गहरी राजनीतिक और पारिवारिक खींचतान का सामना करता है। इस फिल्म में भाग्यश्री बोर्से भी हैं।

    खबरें और भी

    किस फिल्म से किया था डेब्यू?

    अभिनेता नागार्जुन और अमला के बेटे अखिल ने अपने करियर की शुरुआत 1995 की फिल्म 'सिसिंद्री' से एक बाल कलाकार के तौर पर की थी, जब वे बहुत छोटे थे। उन्होंने अक्किनेनी परिवार की 2014 की फ़िल्म 'मनम' (जो ANR को श्रद्धांजलि थी) में एक छोटा सा रोल किया था, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 2015 में आई 'अखिल' थी, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। 2017 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हेलो' के साथ उन्हें एक तरह से दोबारा लॉन्च किया गया, जिसे मिले-जुले लेकिन अच्छे रिव्यू मिले।

    यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram OTT Release: ओटीटी पर आएगी समांथा एक्शन थ्रिलर, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    यह भी पढ़ें- कांपती नहीं...अब पर्दे पर दहाड़ रही हैं ये हीरोइनें, बॉलीवुड में एक्शन 'क्वीन' बनकर उभरीं ये एक्ट्रेसेस