Maa Inti Bangaaram OTT Release: ओटीटी पर आएगी समांथा एक्शन थ्रिलर, कब और कहां होगी स्ट्रीम?
साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटि बंगारम' की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आएगी 'मां इंटि बंगारम' (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी पर कहां आएगी 'मां इंटि बंगारम'
बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
समांथा रुथ प्रभु की फिल्म रही सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट फिल्म 'मां इंटि बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) का सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मूवी ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीता और कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी इसने ताबड़तोड़ कमाई की।
इस बीच 'मां इंटि बंगारम' की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि समांथा की इस सुपरहिट फिल्म को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कहां आएगी 'मां इंटि बंगारम'
'मां इंटि बंगारम' ने सिनेमाघरों में भरपूर मनोरंजन कर रही है। बीते 19 जून को रिलीज होने वाली ये मूवी फैंस की पहली पसंद बन गई है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसकी बदौलत 'मां इंटि बंगारम' ने सिनेमाई गलियारे में सनसनी मचा दी।
यह भी पढ़ें- ZEE5 से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj? केंद्र सरकार ने बताई वजह

अब इस मूवी की ओटीटी रिलीज की डिमांड तेज हो गई है, जिसकी वजह से हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। आज के दौर में देखा जाता है कि थिएटर्स रिलीज से पहले ही फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील हो जाती है और 'मां इंटि बंगारम' के साथ भी ऐसा हुआ है।
-1783411890202.jpg)
फिल्म के प्री क्रेडिट सीन्स में डिजिटल पार्टनर की जानकारी मिलती है, जिसके आधार पर आने वाले समय में 'मां इंटि बंगारम' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी 'मां इंटि बंगारम' की ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
खबरें और भी
लेकिन माना जा रहा है कि जुलाई के लास्ट और अगस्त के पहले वीक में इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'मां इंटि बंगारम'
गौर किया जाए 'मां इंटि बंगारम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट्स की तरफ तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर समांथा रुथ प्रभु की इस मूवी ने 60 करोड़ के करीब कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड ये मूवी एक्शन कॉमेडी फिल्म 92 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है।