विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'साउथ के डायरेक्टर्स को मार्केटिंग नहीं आती...' Samantha Prabhu ने बताया Rajamouli की RRR की सफलता का कारण

Published: Sat, 09 Nov 2024 05:59 PM (IST)

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को उनकी दमदार छवि और अभिनय के लिए जाना जाता है। अक्सर वो कई सोशल मुद्दों ...और पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने राजामौली को कहा धन्यवाद
सामंथा रुथ प्रभु ने राजामौली को कहा धन्यवाद

HighLights

  1. अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सीरीज
  2. एक्शन से भरपूर है सीरीज
  3. स्टंटमैन के रोल में हैं वरुण धवन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में उनके साथ वरुण धवन नजर आए। यह 6 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई और फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

सामंथा ने राजामौली को दिया क्रेडिट

अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में साउथ की फिल्मों को मिल रही पहचान को लेकर बात की। इस पहचान को दिलाने के लिए उन्होंने एसएस राजामौली को धन्यवाद भी दिया। सामंथा से पूछा गया कि साउथ कि फिल्मों को अब जो पहचान मिल रही है वो पहले क्यों नहीं मिली। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि साउथ इंडिया के फिल्म मेकर्स क्रिएटिव तो होते हैं लेकिन उनमें वो मार्केटिंग स्किल्स नहीं होतीं कि इसे पैन इंडिया लेवल पर प्रमोट कर सकें। उन्होंने आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली को इसका क्रेडिट दिया जिन्होंने साउथ इंडिया की फिल्मों को पैन इंडिया विजन दिया।

सामंथा ने कहा, "बाहुबलि की सफलता के साथ ही क्षेत्रीय सिनेमा की चुनौतियों को पार करने वाले वह शायद पहले व्यक्ति थे। अभिनेत्री ने कहा, राजामौली सर शायद पहले व्यक्ति होंगे, जिन्होंने इसके बारे में सोचा। मुझे खुशी है कि उन्होंने इसके बारे में सोचा, जिससे और लोगों के लिए दरवाजे खुल गए हैं।"

यह भी पढ़ें: Citadel Honey Bunny के सेट पर Samantha Ruth Prabhu के सिर पर लग गई थी चोट, कहा- 'कोई मुझे अस्पताल नहीं ले गया'

सामंथा के एक्शन सीन्स की हुई तारीफ

सिटाडेल: हनी बनी अमेरिकन टीवी सीरीज सिटाडेल का हिंदी वर्जन है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राज और डीके ने इसे डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में वरुण के साथ सामंथा ने अपने एक्शन सीन्स खुद ही किए हैं। इस फिल्म के लिए उनकी काफी ज्यादा तारीफ भी हो रही है।

फिल्म में नजर आए कई बेहतरीन कलाकार

सिटाडेल: हनी बनी को हिंदी, तेलुगु के अलावा अंग्रेजी और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया । वरुण और सामंथा के अलावा फिल्म में केके मेनन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार मु्ख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म को डी2आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ ने इसका निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें: मात्र 11 मिनट में शूट हुआ था Citadel का क्लाइमेक्स सीन, एक्शन पैक्ड सीक्वेंस पर Varun का चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।