यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राखी और आदिल के विवाद पर सना खान के पति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इस मसले को खत्म किया जाए'
Sana Khan And Mufti Anas Video राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी ( Adil Khan Durrani ) का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sana Khan And Mufti Anas Video: राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से बेहद खराब चल रही है। अदाकारा ने अपने पति आदिल को जेल कर पहुंचा।
ऐसे में दोनों का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर आ खड़ा हुआ है। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ चुकी सना खान और उनके पति मुफ्ती अनस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने राखी और आदिल के रिश्ते को लेकर बातें कही हैं।
यह भी पढ़ें- बेटे संग इंटरनेशनल ट्रिप पर निकली Sana Khan, लंदन एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा
राखी सावंत और आदिल खान पर क्या बोलीं सना खान
सना खान और मुफ्ती अनस हाल ही में लंदन से मुंबई लौटे है। ऐसे में उन्हें देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और राखी सावंत और आदिल खान के बीच चल रहे विवाद पर भी काफी कुछ कहा। सना के पति अनस ने कहा, राखी सावंत और आदिल को हम काफी समय से जानते हैं। हम चाहते हैं कि दोनों एक बार साथ बैठे और अपने सभी मसलों को सुलझा लें।
राखी सावंत के उमरा पर बोले सना के पति
मुफ्ती ने आगे कहा, 'मैं राखी सावंत के उमरा पर कुछ नहीं कहूंगा। ये उनका अपना मामला है कि वह क्या कर रही हैं और क्या नहीं। वहीं सना से जब पूछा गया तो उन्होंने राखी से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। सना खान ने कहा कि मुझे किसी भी कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना है।
खबरें और भी
जुलाई में मां बनी थी सना खान
सना खान (Sana Khan) ने 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद सना मदरहुड एन्जॉय कर रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे के झलक साझा करती रहती हैं। हालांकि अभी उन्होंने अपने लाडले का चर्चा नहीं दिखाया है। सना ने साल 2020 में मुफ्ती अनस सैयद से शादी रचाई थी।