यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parineeti और Raghav की शादी में इतना महंगा शरारा पहन कर गईं सानिया मिर्जा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Sania Mirza Expensive Outfit टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा औ राघव चड्ढा की शादी में शरीक हुईं। एक्ट्रेस ने शादी से कई फोट ...और पढ़ें

HighLights
- परिणीति-राघव की शादी में शामिल हुईं सानिया मिर्जा
- शादी में सानिया मिर्जा ने शरारा पहन बिखेरा जलवा
- सानिया मिर्जा के शरारा सेट की कीमत कर देगी हैरान
नई दिल्ली, जेएनएन। Sania Mirza at Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 24 सितंबर को उदयपुर में शाही शादी की। उनकी शादी में शरीक होने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भी पहुंचीं।
सानिया मिर्जा, परिणीति चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड हैं। शादी में जाने से पहले सानिया मिर्जा ने परिणीति को शादी की बधाई देते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की थी, जिसमें परी टेनिस स्टार को पीछे से हग करती नजर आ रही थीं। इसके साथ सानिया ने कैप्शन में लिखा था, "बधाई हो ब्यूटीफुल गर्ल। अब तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।"
यह भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Wedding Photos: परिणीति के कलीरे में छुपा है राघव संग उनकी प्रेम कहानी का हर लम्हा, खास है डिजाइन
परिणीति की शादी में सानिया मिर्जा ने बिखेरा ग्लैमर
अब सानिया मिर्जा ने परिणीति चोपड़ा की शादी से ढेर सारी तस्वीरें की हैं। फोटोज में एक्ट्रेस लीला पैलेस के सुंदर व्यू के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ग्रीन कलर के शरारा सेट में सानिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सानिया ने अपने लुक को ग्रीन हैवी चोकर और इयररिंग्स से पूरा किया था। हेयर बन, न्यूड मेकअप के साथ ब्राउन शेड लिप शेड में सानिया गजब ढा रही थीं।
इतनी महंगी ड्रेस पहन अटेंड की परिणीति की शादी
परिणीति की शादी से सानिया मिर्जा की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस को सानिया का शरारा भी बेहद पसंद आ रहा था। थोड़ा रिसर्च करने पर हमें शरारा सेट की कीमत मालूम पड़ी, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सानिया मिर्जा की ये ड्रेस आशा राव के ब्रांड से है, जिसकी कीमत 1 लाख 8 हजार रुपये है। ऑफिशियल साइट पर सानिया की ये ड्रेस अब भी मौजूद है, लेकिन ग्रीन की बजाय ब्लू कलर में।
खबरें और भी
.jpg)
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। शादी में सानिया अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें- Parineeti-Raghav Wedding Photos: राजनेता से अभिनेता तक, इन लोगों ने दी कपल को बधाई, प्रियंका ने लिखा खास मैसेज