विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त ने किया खुलासा, बेटी त्रिशला को इसलिए रखना चाहते हैं बॉलीवुड से दूर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 05:32 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 Mar 2017 11:16 PM (GMT+05:30)

संजय इस वक़्त आगरा में उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फ़िल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं। ये फ़िल्म पिता और बेटी के रिश्तों में लिपटी कहानी है।

संजय दत्त ने किया खुलासा, बेटी त्रिशला को इसलिए रखना चाहते हैं बॉलीवुड से दूर
संजय दत्त ने किया खुलासा, बेटी त्रिशला को इसलिए रखना चाहते हैं बॉलीवुड से दूर

मुंबई। इसे विरासत की मजबूरी कहें या अनकहा रिवाज़, आम तौर पर स्टार किड्स बॉलीवुड को ही अपना करियर चुनते हैं, लेकिन संजय दत्त अपनी बेटी त्रिशला को बॉलीवुड में नहीं देखना चाहते। संजय चाहते हैं कि वो फॉरेंसिक साइंस में अपना करियर बनाएं और इसके पीछे कुछ ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से संजय अपनी बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं।

संजय इस वक़्त आगरा में उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फ़िल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं। ये फ़िल्म पिता और बेटी के रिश्तों में लिपटी कहानी है। मीडिया से बात करते हुए संजय ने उस वजह का खुलासा किया कि वो त्रिशला के बॉलीवुड ड्रीम्स के ख़िलाफ़ क्यों हैं। पीटीआई के अनुसार, संजय ने कहा- ''मैंने उसे अच्छे कॉलेज में पढ़ाने के लिए काफी समय और ऊर्जा लगाई है और उसने बहुत अच्छा किया भी है। उसने फॉरेंसिक साइंस में स्पेशलाइजेशन किया है और मुझे लगता है कि ये काफी अच्छी चीज़ है।''

इसे भी पढ़ें- संजय दत्त ने बॉडीगार्ड्स की बदसुलूक़ी के लिए मीडिया से मांगी माफ़ी

संजय को लगता है कि एक्टिंग करियर त्रिशला के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि उसे हिंदी पर काफी काम करना होगा। संजय कहते हैं- ''अगर वो इंडस्ट्री ज्वाइन करना भी चाहती है, तो उसे हिंदी सीखनी होगी, क्योंकि अमेरिकन अंग्रेजी यहां काम नहीं करेगी। एक्टर बनना आसान नहीं है। देखने में ये आसान लगता है, लेकिन है नहीं।''

इसे भी पढ़ें- बर्थडे पर श्रद्धा कपूर को मिला सरप्राइज़, अर्जुन कपूर ने सरेआम किया प्रपोज़

फ़िल्म में अदिति राव हैदरी संजय की बेटी के रोल में हैं। जब पूछा गया कि अदिति और त्रिशला में कुछ समानताएं हैं तो संजय ने मज़ाक़िया अंदाज़ में कहा- ''हां, समानताएं हैं। त्रिशला एक्ट्रेस बनना चाहती थी और मैं उसकी टांगें तोड़ देना चाहता था, जो मैं यहां नहीं कर रहा।''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।